चुनाव

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: RSS ने भी झोंकी ताकत, उतारे अपने स्वयंसेवक, सभी आनुसांगिक संगठन भी मैदान में

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022:पूर्वांचल फतह करने के लिए बीजेपी ने तो पूरी ताकत झोंक ही दी है। साथ में आरएसएस भी मैदान में कूद चुका है। आरएसएस ने अपने सभी आनुसांगिक संगठन के लोगों को मैदान में उतार दिया है। काशी क्षेत्र की 71 सीटों के लिए आरएसएस ने 1800 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को उतारा है मैदान में।

Feb 23, 2022 / 10:51 am

Ajay Chaturvedi

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

वाराणसी. Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 के तहत पूर्वांचल फतह करने के लिए सारी राजनीतिक पार्टियों ने जोर लगा रखा है। वहीं अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। आरएसएस ने अपने स्वयंसेवकों के साथ ही सभी आनुसांगिक संगठनो को भी मैदान में उतार दिया है। हालांकि आरएसएस इसे लोक जागरण का नाम दे रही है।
आरएसएस के सभी आनुसांगिक संगठनों ने काशी क्षेत्र की 71 सीटों के लिए मोर्चा संभाल लिया है। वैसे इन सीटों के लिए आरएसएस ने 1800 पूर्णकालिक स्वयंसेवकों को मैदान में उतारा है। ये सभी स्वयंसेवक लोक जागरम मंच के बैनर तले एक-एक मतदाता से संपर्क साधने में जुट गए हैं। इस अभियान के तहत आरएसएस मतदान प्रतिशत में वृद्धि को लेकर मैदान में है।
ये भी पढें- Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: पूर्वांचल के चंदौली जिले की इस सीट पर घटी दुर्घटना के चलते पति-पत्नी दे रहे एक दूसरे को चुनौती

आरएसएस अपनी रणनीति के तहत काशी क्षेत्र के 104 नगरों और 1520 न्याय पंचायतों में पूरी ताकत झोंकी है। हर जगह 25-25 की टोली बना कर स्वयंसेवकों को लगाया गया है। हर टोली को 350 मतदाताओं संग बस्ती और गांव में चौपाल लगाने का दायित्व सौंपा गया है। इस चौपाल में लोगों को मतदान की अहमियत समझाई जा रही है।
इतना ही नहीं आरएसएस के लोग मतदाताओं को व्यक्तिवाद, नस्लवाद, जातिवाद, आतंकवाद के बारे में बताने के साथ ही विकास, सांस्कृतिक गौरव जैसे मसलों पर भी अपने विचार रख कर लोगों को प्रेरित करने में जुटे हैं। ये सभी स्वयंसेवक रोजाना प्रभात फेरी भी निकाल रहे हैं।

Home / Elections / Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: RSS ने भी झोंकी ताकत, उतारे अपने स्वयंसेवक, सभी आनुसांगिक संगठन भी मैदान में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.