scriptUP assembly election 2022: सपा ने पुराने चेहरों पर लगाया दाव, दीदारगंज में कमलाकांत पर मेहरबान हुए अखिलेश | Samajwadi Party announced candidates for seven seats in Azamgarh | Patrika News
चुनाव

UP assembly election 2022: सपा ने पुराने चेहरों पर लगाया दाव, दीदारगंज में कमलाकांत पर मेहरबान हुए अखिलेश

UP assembly election 2022 जिले की दस विधानसभा सीटों के लिए सातवें चरण में मतदान होना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पत्ते खोल दिये है। जिले की सगड़ी, मेंहनगर व मुबारकपुर सीट को छोड़कर बाकी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गयी है। पूर्व सांसद रमाकांत यादव को पार्टी ने फूलपुर पवई से मैदान में उतारा है तो मऊ की घोसी सीट से दारा सिंह चौहान को मौका दिया गया है।

आजमगढ़Jan 27, 2022 / 05:47 pm

Ranvijay Singh

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. UP assembly election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 फतह की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने अपने गढ़ आजमगढ़ में पत्ते खोल दिये है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जिले की दस में से 7 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। केवल सगड़ी, मेंहनगर और मुबारकपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। दीदारगंज को छोड़कर पार्टी ने बाकी की छह सीटों पर पुराने चेहरों पर दाव लगाया है। दीदारगंज में पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के पुत्र कमलाकांत पर दाा लगाया है। जबकि बीजेपी सरकार में वन मंत्री रहे दारा सिंह चौहान को मऊ की घोसी सीट से मैदान में उतारा गया है।

बता दें कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ में नौ सीटें जीती थी। एक सीट बसपा के खाते में गई थी। वहीं वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 5 सीटे मिली थी। एक सीट बीजेपी और चार सीट बसपा के खाते में गयी थी। वर्ष 2022 के चुनाव से पहले बसपा के कद्दावर नेता सुखदेव राजभर के पुत्र कमलाकांत राजभर व विधायक शाहआलम उर्फ गुड्डू जमाली को पार्टी अपने पाले में करने में सफल हुई है। कमलाकांत को पार्टी ने दीदारगंज से प्रत्याशी बनाया है जबकि मुबारकपुर सीट पर अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई। माना जा रहा है कि जमाली ही यहां से सपा के उम्मीदवार होंगे।

अन्य सीटों की बात करें तो सपा ने अतरौलिया से विधायक डा. संग्राम यादव, सदर दुर्गा प्रसाद यादव, लालगंज से बेचई सरोज, गोपालपुर से विधायक नफीस अहमद, निजामाबाद विधायक आलमबदी, फूलपुर पवई पूर्व सांसद रमाकांत यादव, दीदारगंज विधानसभा से कमलाकांत राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है। सगड़ी, मुबारकपुर व मेंहनगर सुरक्षित सीट पर अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पार्टी मुबारकपुर सीट पर गुड्डू जमाली को मैदान में उतार सकती है। जबकि सगड़ी और मेंहनगर में पार्टी को दमदार प्रत्याशी की तलाश है। सपा द्वारा पत्ता खोलने के बाद जिले में स्थिति लगभग साफ हो गयी है। माना जा रहा है कि सपा और बसपा एक दो दिन में उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती हैं।

Home / Elections / UP assembly election 2022: सपा ने पुराने चेहरों पर लगाया दाव, दीदारगंज में कमलाकांत पर मेहरबान हुए अखिलेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो