scriptUP Assembly Elections 2022 : यूपी की सियासत में हुई चिराग की एंट्री, जानिए क्या है लोक जनशक्ति पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट | UP Assembly Elections 2022 : LJP Chief Chirag Paswan will contest in U | Patrika News
चुनाव

UP Assembly Elections 2022 : यूपी की सियासत में हुई चिराग की एंट्री, जानिए क्या है लोक जनशक्ति पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट

UP Assembly Elections 2022 : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यूपी में धर्म और जाति के आधार पर आज भी भेदभाव हो रहा है। उनका कहना है कि उनके विजन डॉक्यूमेंट में ये मुद्दे रहेंगे, इसलिए उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष अभी ये तय नहीं कर सके है कि वो किस पार्टी से गठबंधन करेंगे।

Nov 16, 2021 / 06:24 pm

Mahendra Pratap

chirag.jpg
लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश की सियासत में चिराग पासवान की भी एंट्री हो गई है। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा के आम चुनाव को लेकर बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी ने भी तैयारियां शुरू कर कर दी है। मंगलवार को बरेली पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एलान किया कि उनकी पार्टी यूपी में होने वाले विधानसभा के चुनाव लड़ेगी। लेकिन उन्होंने गठबंधन को लेकर अभी कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए। इसके साथ ही लोजपा नेता ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना भी साधा है। इसके साथ ही चिराग पासवान के उत्तर प्रदेश में होने वाले अपने विजन डॉक्यूमेंट के भी बारे में बताया।
यूपी में गठबंधन को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं

मंगलवार को दिल्ली से बरेली पहुंचे लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा के घर पर मीडिया से बात करते हुए यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की तैयारियों के बारे में बताया। इसके साथ ही चिराग ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी निशाना साधा। लोजपा नेता ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा और रोजगार के मामले में उत्तर प्रदेश काफी पीछे है। यहां के युवाओं को बाहर जाना पड़ता है और बाहर उनको बेइज्जत भी होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यूपी में धर्म और जाति के आधार पर आज भी भेदभाव हो रहा है। उनका कहना है कि उनके विजन डॉक्यूमेंट में ये मुद्दे रहेंगे, इसलिए उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष अभी ये तय नहीं कर सके है कि वो किस पार्टी से गठबंधन करेंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हो रही राजनीति को बताया गलत

मंगलवार को हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर जो राजनीति हो रही है, जिस तरह से इस एक्सप्रेस-वे को लेकर अपना अपना श्रेय लेने की होड़ लग गई है, वो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश गांव में बसता है। इसलिए गांव को हाई-वे से जोड़ना जरूरी है।
संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर दिया बड़ा बयान

29 नवंबर से होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र पर चिराग पासवान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दुख इस बात का है कि पिछली बार भी संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया था। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह रहा है जब-जब चुनाव नजदीक होते है, तो उस वक्त ज्यादा हंगामे होते है, क्योंकि इतने बड़े राज्य में चुनाव है, किसानों का एक बहुत बड़ा ज्वलंत मुद्दा है, जिसको इतने समय बाद भी अभी तक उसे हल नहीं किया जा सका है।

Home / Elections / UP Assembly Elections 2022 : यूपी की सियासत में हुई चिराग की एंट्री, जानिए क्या है लोक जनशक्ति पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो