अर्चना गौतम बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और उनके इस सीट से प्रत्याशी बनने से यहां की सियासत में ग्लैमर का तड़का लग गया है। वहीं सपा और आरएलडी गठबंधन ने 2018 की हिंसा के आरोपी योगेश वर्मा को टिकट दिया है। वर्तमान में योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा मेरठ की मेयर भी हैं।
यह भी पढ़ें
मोदी लहर में पहली बार 2017 में खिला था कमल, जानें 2022 का सियासी समीकरण
हस्तिनापुर के प्रमुख मुद्दे और समस्याएँ 1. बाढ़ की समस्या हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या यहां के खादर इलाके में हर वर्ष बाढ़ अपना तांडव मचाती है। जिसके चलते लाखों हेक्टेयर फसल हर साल यहाँ बर्बाद हो जाती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हस्तिनापुर में बाढ़ का संकट दूर करना है तो बूढ़ी गंगा के मार्ग पुनर्जीवित करना होगा। 2. द्रौपदी का श्राप और विकास का आभाव हस्तिनापुर ऐसा इलाका है जो आज भी विकास से वंचित है। यहाँ के लोगों का कहना है कि द्रौपदी के श्राप के चलते ये इलाका कभी विकास नहीं कर सका। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक जब कौरवों ने द्रौपदी का चीरहरण किया था तो द्रौपदी ने श्राप दिया था कि जिस जगह नारी का सम्मान नहीं होता वो धरती विकास नहीं कर सकती। शायद द्रौपदी के इस श्राप में आज भी उतना ही असर है इस वजह से यहाँ का विकास नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें
मतदाताओं को श्रमजीवी नहीं, मुफ्तजीवी बनाने पर आमादा है सियासी दल
उम्मीदवार यह भी पढ़ें
UP चुनाव में अब तक 6705 KG ड्रग्स, 5 लाख लीटर शराब पकड़ी गई
जातिगत समीकरण हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर मुस्लिम, दलित और गुर्जर वोट निर्णायक होते हैं – मतदाताओं की संख्या यह भी पढ़ें