24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP चुनाव में अब तक 6705 KG ड्रग्स, 5 लाख लीटर शराब पकड़ी गई

UP Assembly Elections 2022 में चुनाव आयोग द्वारा अनुशासन का आलन कराया गया। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सार्वजनिक व निजी स्थानों से अब तक कुल 56,02,286 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी। अब तक 11.54 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 5,58,462 लीटर मदिरा एवं 23.18 करोड़ रूपये मूल्य की 6705 किग्रा ड्रग्स जब्त किया जा चुका है। अब तक 11.39 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद हुआ है। अब तक 7,10,508 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। 329 लाइसेन्स जब्त एवं 937 लाइसेन्स निरस्त हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 24 Jan 2022, 7:36 AM IST

Symbolic Photo of Liquor and Money

Symbolic Photo of Liquor and Money

UP Elections 2022 में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक विभिन्न धाराओं में 309 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 56,02,286 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी है, जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 41,86,876 एवं निजी स्थानों से 14,15,410 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 3,04,127 पोस्टर के 18,94,069 बैनर के 13,17,449 तथा 6,71,231 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 1,39,177 पोस्टर के 6,30,146 बैनर के 3,98,370 तथा 2,47,717 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक 7,10,508 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 329 लाइसेन्स जब्त किये गये तथा 937 लाइसेन्स को निरस्त किया गया है। इसी प्रकार सी0आर0पी0सी0 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 24,42,550 लोगों को पाबन्द किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 309 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है, जिसमें से आज विभिन्न धाराओं में 25 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 5357 शस्त्र, 5587 कारतूस, 214 विस्फोटक एवं 132 बम बरामद किये गये।

यह भी पढे : बसपा प्रत्याशी के पास सबसे अधिक गाडियाँ, अरिदमन हथियार रखने में आगे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 11.54 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 5,58,462 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक लगभग 11.39 करोड़ रूपये का कैश बरामद किया गया है, जिसमें से 82 लाख रुपये का कैश आज बरामद किया गया है। इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 23.18 करोड़ रूपये मूल्य का 6705.523 कि0ग्रा0 ड्रग्स जब्त किया गया है, जिसमें से 99 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 415 किग्रा0 ड्रग्स आज जब्त किया गया। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा अब तक 69.66 लाख रुपये मूल्य की 42.922 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी हैं।