
UP Assembly Elections 2022 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर हर पार्टी ज़ोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई है। पत्रिका आपको बता रहा है कुछ ऐसे प्रत्याशियों के नाम जिनके पास हथियार और गाड़ियों की लिस्ट कुछ ज्यादा ही लंबी है। वहीं अरिदमन सिंह हथियार रखने में सबसे आगे हैं। जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी की पत्नी के पास आधा किलो सोना और 2 किलो चाँदी है।
बसपा प्रत्याशी के पास सबसे ज्यादा गाडियाँ, हथियार के मामले में आगे हैं अरिदमन सिंह
आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी शब्बीर अब्बास इनकी उम्र 56 साल और आगरा कालेज से वर्ष 2002 में एमए किया है। खुद के पास 5.90 लाख रुपये और पत्नी के पास 2.84 लाख रुपये की नकदी है। खुद के नाम एक लाख रुपये और पत्नी के पांच लाख रुपये की एलआइसी है। वाहनों में दो होंडा सिटी, एक र्फाच्यू्नर, टाटा मोटर्स गुड्स कैरियर है। जेवरात में खुद के पास 815 ग्राम सोना 42 लाख रुपये और पत्नी के पास 625 ग्राम सोना तीस लाख रुपये का है। एक पिस्टल है। ताजनगरी फेज-दो, विभव नगर में आधा दर्जन प्लाट हैं। बतौर प्रत्याशी इस क्षेत्र में सबसे अधिक गाड़ियां इन्हीं के पास हैं। इसमें दो होंडा सिटी, एक फाच्र्यूनर शामिल है। टाटा मोटर्स गुड्स कैरियर भी है, जबकि पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के पास हथियारों की भरमार है। बाह विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अरिदमन सिंह के पास डीबीबीएल गन, पिस्टल, कार्बइन, 34 तलवार, आठ चाकू, 31 डैगर्स, 53 छुरा हैं। अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह बाह विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान में विधायक हैं। वहीं फतेहाबाद विस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित ने वर्ष 2010 में कर्डिफ विश्वविद्यालय वेल्फ इंग्लैंड से एमबीए और वर्ष 2012 में लीड्स विश्वविद्यालय यार्कशायर से एमए किया है। वहीं आगरा छावनी से कांग्रेस प्रत्याशी सिकंदर सिंह के पास कोई भवन नहीं है।
बाह प्रत्याशी की पत्नी के पास 43 लाख से ज्यादा के गहने
अरिदमन सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी बाह विस क्षेत्र: इनकी उम्र 62 साल है। वर्ष 1979 में सेंट जोंस कालेज से परास्नातक किया है। नकदी में खुद के पास 25 हजार रुपये और इतना ही पत्नी पक्षालिका सिंह के पास है। पति के पास यूको बैंक हरीपर्वत में 2.59 लाख रुपये हैं। खुद के पास 3.11 लाख रुपये के बांड्स हैं। खुद के पास 24.21 लाख रुपये और पत्नी के पास 42.38 लाख रुपये के जेवर हैं। भदावर घराने के इस परिवार के पास सबसे ज्या दा हथियार हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी की पत्नी के पास आधा किलो सोना और 2 किलो चाँदी
दिगंबर सिंह धाकरे, निर्दलीय प्रत्याशी खेरागढ़: इनकी उम्र 51 और शिक्षा एमए राजनीति शास्त्र से वर्ष 2011 में किया है। खुद के पास साढ़े 78 हजार रुपये और पत्नी के पास 43 हजार रुपये की नकदी है। बैंक में खुद के नाम दो लाख रुपये और पत्नी के नाम नौ लाख रुपये जमा हैं। एक फाच्र्यूनर गाड़ी है। खुद के पास 150 ग्राम सोना 6.90 लाख रुपये और पत्नी के पास 550 ग्राम सोना 25.30 लाख रुपये, दो किग्रा चांदी 1.32 लाख रुपये है। जमीनों की कुल कीमत खुद के पास 1.80 करोड़ रुपये और पत्नी के पास 1.20 करोड़ रुपये है।
Updated on:
23 Jan 2022, 5:40 PM IST
Published on:
23 Jan 2022, 5:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.