scriptUP Assembly Elections 2022 : गन्ना मंत्री के बोल, ”जिस गाड़ी में सपा का झंडा,उनमें कोई जाना पहचाना गुंडा” | UP sugarcane minister said, "The vehicle in flag SP,is known gunda | Patrika News
चुनाव

UP Assembly Elections 2022 : गन्ना मंत्री के बोल, ”जिस गाड़ी में सपा का झंडा,उनमें कोई जाना पहचाना गुंडा”

UP Assembly Elections 2022 : बढ़ती ठंड में चुनावी माहौल गर्म है। इस समय राजनीति बयानबाजी जोरों पर है। एक तरफ सपा जहां सत्ता पार्टी भाजपा पर किसान आंदोलन को लेकर निशाना साध रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर सपा और रालोद को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मुजफ्फरनगर जिले से विधायक और गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा है कि ”जिस गाड़ी में सपा का झंड़ा,उसमें कोई जाना पहचाना गुंडा”। उनके इस बयान पर बवाल मच गया है।

Dec 08, 2021 / 08:08 pm

Kamta Tripathi

UP Assembly Elections 2022 : गन्ना मंत्री के बोले, ''जिस गाड़ी में सपा का झंडा,उनमें कोई जाना पहचाना गुंडा''

UP Assembly Elections 2022 : गन्ना मंत्री के बोले, ”जिस गाड़ी में सपा का झंडा,उनमें कोई जाना पहचाना गुंडा”

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . UP Assembly Elections 2022 : भाजपा सरकार के गन्ना मंत्री और मुजफ्फरनगर जिले से विधायक सुरेश राणा ने सपा और रालोद को एक कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस समय सांप्रदायिक दंगे की आग में मुजफ्फरनगर और शामली सुलग रहे थे उस समय सपा औा रालोद कहां थे। उन्होंने कहा कि उस समय पश्चिमी उप्र के लोगों को रालोद और सपा की जरूरत थी। लेकिन इन दोनों दलों के नेताओं ने आड़े वक्त पश्चिमी उप्र की पीडित जनता से दूरी बना ली थी। दोनों दल लोगों की मदद के बजाय वोटों के नफा नुकसान का गणित लगा रहे थे।
भाजपा सरकार के गन्ना मंत्री के इस बयान से पश्चिमी उप्र के राजनीति हलकों में तूफान मच गया है। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अभी भी लोग भूले नहीं हैं, सपा राज में इतनी अराजकता फैल गई थी,कि लोगों ने खुद ‘जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उसमें कोई जाना पहचाना गुंडा’ का नारा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी यूपी में सपा की समाजवादी नहीं, दंगावादी पार्टी के रूप में पहचान है और अभी भी दंगे का जख्म लोग भूले नहीं हैं। मुजफ्फरनगर दंगे में सपा के हाथ खून से रंगे हैं। यह बातें उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
यह भी पढ़े : महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र शक्ति विधान जारी, इन 15 घोषणाओं में जानिए प्रियंका गांधी के वादे

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हुए मुजफ्फरनगर दंगे को आठ साल हो गए हैं। लेकिन पश्चिमी यूपी के लोग अब भी इस दंश को भूले नहीं हैं। उन्हें उस दौर का हर लम्हा याद है,जब अखिलेश सरकार के इशारे पर चुन-चुन कर उनके साथ ज्यादती की गई थी। उन लम्हों को याद कर वह अब भी सिहर उठते हैं। इस संकट की घड़ी में रालोद ने भी उनसे दूरी बना ली थी और वह सियासी नफा नुकसान के गुणा-भाग में लग गए थे। हालांकि उन्हें अब इस बात की तसल्ली है कि देश में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में है। तत्कालीन मंत्री आजम खां ने पुलिस-प्रशासन को हिंदुओं पर अत्याचार की खुली छूट दी थी। वहीं, सपा नेता कादिर राणा और नवाजिश आदि के साथ सपा सरकार खड़ी थी। इस बार सपा की लुटिया पश्चिमी यूपी ही डुबाएगा।

गंगा एक्सप्रेस वे पश्चिमी यूपी के तरक्की के नए दरवाजे खोलेगा
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पश्चिमी यूपी के किसानों और युवाओं के लिए योगी सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिला है। आने वाले समय में गंगा एक्सप्रेस वे पश्चिमी यूपी के तरक्की के नए दरवाजे खोलेगा। उन्होंने कहा कि किसान सरकार की पहली प्राथमिकता है और किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने खजाना खोल दिया।

Home / Elections / UP Assembly Elections 2022 : गन्ना मंत्री के बोल, ”जिस गाड़ी में सपा का झंडा,उनमें कोई जाना पहचाना गुंडा”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो