scriptमहिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र शक्ति विधान जारी, इन 15 घोषणाओं में जानिए प्रियंका गांधी के वादे | Congress manifesto shakti vidhan for women released Priyanka Gandhi | Patrika News

महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र शक्ति विधान जारी, इन 15 घोषणाओं में जानिए प्रियंका गांधी के वादे

locationलखनऊPublished: Dec 08, 2021 06:29:35 pm

– कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज पार्टी के महिला घोषणापत्र शक्ति विधान को जारी किया। और कई सारे वादे किए। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहाकि, मैं 14 साल की उम्र से व्रत रख रही हूं। वह फिर क्या जानते हैं? क्या वह मुझे मेरे धर्म और आस्था का प्रमाण पत्र देंगे? मुझे उनके प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। मेरी आस्था मेरी ही आस्था रहेगी।

महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र शक्ति विधान जारी, इन 15 घोषणाओं में जानिए प्रियंका गांधी का वादा

महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र शक्ति विधान जारी, इन 15 घोषणाओं में जानिए प्रियंका गांधी का वादा

लखनऊ. कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सबको पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया गया। यह घोषणा पत्र सिर्फ महिलाओं के लिए जारी किया गया। अभी कांग्रेस दूसरा समग्र घोषणापत्र शीघ्र जारी होगा। महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणापत्र में 15 बड़ी घोषणाएं की। जानिए कांग्रेस घोषणापत्र के जरूरी बातें।
महिलाओं के लिए जारी घोषणापत्र की 15 घोषणाएं :-

– नई सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण।
– आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को न्यूनतम 10 हजार रुपए वेतन।
– पुलिस विभाग में 25 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी, हर थाने में महिला सिपाही की तैनाती।
– सुरक्षा के विशेष अधिकार प्राप्त छह सदस्यीय आयोग का होगा गठन।
– प्रदेश के 25 शहरों में अत्याधुनिक छात्रावास बनाए जाएंगे।
– बीमारी के लिए 10 लाख रुपए तक की इलाज की व्यवस्था।
– राज्यभर में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय।
– 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन व ग्रेजुएट छात्राओं को स्कूटी।
– पुलिस थानों में 25 प्रतिशत इंचार्ज सुनिश्चित किये जाएंगे
– गांवों में महिला चौपाल का निर्माण।
– परिवार में पैदा होने वाली बेटी के लिए एफडी व सांविधिक जमा।
– महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा की अनुमति।
– मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता देंगे।
– हर जिले में मिलेगी तीन सदस्यीय मुफ्त कानूनी सहायता, सलाह के लिए कमेटी।
– प्रदेश में नए प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे, साथ ही सभी सीएचसी में महिलाओं के लिए अलग केंद्र खोले जाएंगे।
– 50 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्यम को कर में छूट मिलेगी।
आवाज उठा रही हैं महिलाएं

प्रियंका गांधी ने कहाकि, यह घोषणा पत्र कमरे में बैठकर तैयार नहीं किया गया है। यह पहल है। हर चीज का समय होता है। अब वक्त आ गया है। अन्य दलों को भी इस पर निर्णय लेना चाहिए। महिलाएं आवाज उठा रही हैं। अपना हक मांग रही हैं। ये उसका प्रतिबिम्ब है। लड़कियों ने इस पर अच्छी प्रतिक्रिया दी है।
14 की उम्र से व्रत रखती हूं

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 प्रियंका गांधी ने कहाकि, जब मैं 14 साल की थी तब से व्रत रख रही हूं। मुझे अपने धर्म के लिए योगी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। योगी को क्या मालूम कि मैं कौन से मंदिर जाती हूं। मुझे उनके प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो