scriptUttar Pradesh Assembly Elections 2022: चुनाव से ठीक पहले सपा को बड़ा झटका, समाजवादी शतरुद्र प्रकाश ने थामा बीजेपी का दामन | Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 Samajwadi leader Shatrudra Prakash joins BJP | Patrika News
चुनाव

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: चुनाव से ठीक पहले सपा को बड़ा झटका, समाजवादी शतरुद्र प्रकाश ने थामा बीजेपी का दामन

छात्र जीवन से समाजवादी रहे शतरुद्र प्रकाश ने Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 से ठीक पहले समाजवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है। डॉ राममनोहर लोहिया, राजनारायण और जनेश्वर मिश्र के करीबी रहे शतरुद्र प्रकाश सपा संरक्षक मुलायम सिंह के भी बेहद करीबी रहे। आपात काल के दौर में वो मीसा में जेल भी गए। युवजन सभा के सक्रिय सदस्यों में से एक शतरुद्र प्रकाश एक बार कांग्रेस में भी शामिल हो चुके हैं।

वाराणसीDec 31, 2021 / 12:00 pm

Ajay Chaturvedi

समाजवादी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में

समाजवादी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में

वाराणसी. Uttar Pradesh Assembly elections 2022 से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश ने भाजपा का दामन थाम लिया है। छात्र जीवन से समाजवादी रहे शतरुद्र प्रकाश को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
मोदी-योगी को दी बधाई

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि हमने शुरू से गैर कांग्रेस वाद की राजनीति की। आज राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ज्वाइन कर रहा हूं। कहा कि कभी पूर्वांचल के जिलों की पहचान माफिया से होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसके लिए मोदी-योगी को बधाई।
समाजवादी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में
विश्वनाथ धाम निर्माण कार्य को सराहा

उत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के तहत वाराणसी में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से गंगा तट पर नवनिर्मित 5,27,760 वर्ग फीट पर विश्वनाथ धाम का निर्माण कराया जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह अद्भुत कार्य कई शताब्दी की पीढ़ियों तक स्मरण किया जाएगा।
विश्वनाथ धाम लोकार्पण के बाद विधानमंडल में रखा था धन्यवाद प्रस्ताव

बता दें कि शतरुद्र प्रकाश ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद यूपी विधानमंडल के शीत सत्र के दौरान धन्यवाद प्रस्ताव भी पेश किया था। वह काशी विश्वनाथ धाम को विश्व धरोहर मे शामिल करने की माग भी योगी सरकार से कर चुके हैं।
छात्र जीवन से रहे समाजवादी

यहां ये भी बता दें कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र रहे शतरुद्र प्रकाश छात्र जीवन से ही समाजवादी विचारधारा वाले रहे। डॉ राम मनोहर लोहिया और राजनारायण के प्रमुख शिष्यों में उनका नाम लिया जाता है। वो युवजन सभा के प्रमुख सदस्य रहे। आपात काल के दौरान वो मीसा में बंद हुए। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। एक दौर वो भी था जब उन्होंने कांग्रेस भी ज्वाइन की। इसके अलावा लोकदल के सदस्य भी रह चुके हैं।
स्वतंत्र देव सिंह बोले भाजपा मजबूत होगी

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश के आने से भाजपा मजबूत होगी। ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि समाजवादी आंदोलन राह से भटक गया है।

Home / Elections / Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: चुनाव से ठीक पहले सपा को बड़ा झटका, समाजवादी शतरुद्र प्रकाश ने थामा बीजेपी का दामन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो