चुनाव

Uttarakhand Assembly Election 2022: हॉट सीट्स पर हाल-बेहाल: ‘अपनों’ से ही जूझ रहे CM धामी और पूर्व CM हरीश रावत, जानें क्या है इस बार समीकरण

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी रण सज चुका है। उत्‍तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों में 632 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तराखंड में भाजपा के लिए साख बचाने का चुनाव है, तो कांग्रेस के लिए वापसी करने का। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) इस राज्य में अपना पूरा ज़ोर लगा रही है।

Feb 12, 2022 / 12:51 pm

Shaitan Prajapat

Uttarakhand Assembly Election 2022

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी रण सज चुका है। उत्‍तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों में 632 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तराखंड में भाजपा के लिए साख बचाने का चुनाव है, तो कांग्रेस के लिए वापसी करने का। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) इस राज्य में अपना पूरा ज़ोर लगा रही है। भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सबसे बड़ा चेहरा हैं। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को राज्‍य में मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को आएगा। उत्‍तराखंड सबसे हाट विधानसभा सीटें में खटीमा, लालकुआं, हरिद्वार, श्रीनगर और चकराता शामिल हैं। आइए एक एक कर इन सीटों के बारे में आपको बताते हैं।

खटीमा : धामी की कांग्रेस से कड़ी टक्कर
खटीमा सीट पर कुल 119980 वोटर है। उनमें से 60797 पुरुष और महिलाएं- 59178 महिलाएं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी ही नहीं भाजपा की अधिकतम सीटें जीतकर अपने नेतृत्व को भी साबित करने की चुनौती है। सीएम धामी लगातार दो बार से इस सीट का से चुनाव लड़ चुके है। इस बार धामी हैट्रिक बनाने के साथ ही सीएम कुर्सी को दोबारा पाने वाले पहले वे बनाने का इतिहास रचेंगे। हालांकि धामी के लिए यह जीत इतनी आसान नहीं होगी। धामी को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी दे रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे एसएस कलेर इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बना रहे हैं। बता दें कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में धामी ने भुवन कापड़ी को 2709 वोटों से हराया था। पुष्‍कर धामी को 29,539 वोट मिले थे।

लालकुंआ : हरीश रावत की अपनों से ही चुनौती
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए लालकुंआ विधानसभा सीट पर कड़ी चुनौती मिल रही है। कांग्रेस से टिकट कट जाने से नाराज हुईं पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने अपना निर्दलीय नामांकन करके कांग्रेस बागी के रूप में हरीश रावत के सामने चुनौती पेश कर दी। हरीश रावत के सामने निर्दलीय के अलावा भाजपा के मजबूत दावेदार हैं। भाजपा ने अपने सिटिंग विधायक नवीन दुमका का टिकट काटकर बीजेपी से निष्कासित रहे मोहन बिष्ट पर भरोसा जताया। जो कि काफी मजबूत बताए जा रहे हैं। लालकुंआ सीट पर करीब 42 परसेंट ब्राह्मण मतदाता हैं। बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के नवीन दुम्का विजयी रहे थे। उन्‍होंने कांग्रेस के प्रत्‍याशी हरीश चंद्र दुर्गापाल को 27108 वोट से हराया था।

यह भी पढ़ें – Uttarakhand AAP Manifesto: आम आदमी पार्टी ने जारी किया अपना वचन पत्र, कहीं ये बड़ी बातें

हरिद्वार: मदन कौशिश बनाम सतपाल ब्रह्मचारी
हरिद्वार जनपद की 11 विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट से भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिश चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी प्रत्‍याशी हैं। बता दें कि यहां से मदन कौशिक लगातार चार बार जीते हैं। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस के प्रत्‍याशी ब्रहमस्‍वरूप ब्रह्मचारी को 35927 वोटों से हराया था। उन्‍हें 61742 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें – Uttrakhand Assembly Elections 2022: VIP सीट श्रीनगर में बोले PM मोदी, बिपिन रावत को गुंडा कहने वाले आज उनके नाम पर वोट मांग रहे



श्रीनगर : गणेश गोदिया बनाम धन सिंह रावत
उत्तराखंड की श्रीनगर भी हॉट विधानसभा सीट में है। पौड़ी जनपद की छह विधानसभा सीटों में से एक हैं। इस सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल चुनावी मैदान में है। वहीं, भाजपा से मंत्री डा. धन सिंह रावत अपनी ताल ठोक रहे है। साल 2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो धन सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्‍याशी गणेश गोदियाल को 8698 वोटों से हराया था। उन्‍हें 30816 वोट मिले थे।

चकराता : रामशरण नौटियाल बनाम प्रीतम सिंह
चकराता विधान सीट इसलिए हाट हो जाती है, यहां पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के सामने भाजपा ने रामशरण नौटियाल को मैदान पर उतारा है। आपको बता दें कि रामशरण नौदियाल बालीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैं। पिछले चार चुनाव (2002, 2007, 2012 और 2017) में प्रीतम सिंह यहां लगातार जीतते आ रहे हैं।

Home / Elections / Uttarakhand Assembly Election 2022: हॉट सीट्स पर हाल-बेहाल: ‘अपनों’ से ही जूझ रहे CM धामी और पूर्व CM हरीश रावत, जानें क्या है इस बार समीकरण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.