scriptVaranasi Cantt Assembly Elections Result 2022: कैंट विधानसभा क्षेत्र में कायम रहेगा दबदबा या बदलेगा समीकरण, दशकों से यहां एक ही परिवार का कब्जा | Varanasi Cantt Election results UP Assembly Elections 2022 Results | Patrika News
चुनाव

Varanasi Cantt Assembly Elections Result 2022: कैंट विधानसभा क्षेत्र में कायम रहेगा दबदबा या बदलेगा समीकरण, दशकों से यहां एक ही परिवार का कब्जा

Varanasi Cantt Assembly Elections Result 2022-वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र (UP Assembly Election Results 2022) से भाजपा की जनता के बीच मजबूत पकड़ है। 1991 से लगातार बीजेपी के सौरभ श्रीवास्तव इस सीट पर फतेह हासिल कर रहे हैं। पूरा परिवार ही यहां से कई वर्षों से चुनाव जीतता आ रहा है।

वाराणसीMar 10, 2022 / 08:25 am

Karishma Lalwani

Varanasi Cantt Election results UP Assembly Elections 2022 Results

Varanasi Cantt Election results UP Assembly Elections 2022 Results

Varanasi Cantt Assembly Elections Result 2022: प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कैंट विधानसभा सीट भाजपा का अभेद्य किला माना जाता है। करीब दो दशक से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। इस सीट पर भाजपा ने सौरभ श्रीवास्तव पर भरोसा जताया है। वहीं, उनकी टक्कर सपा की पूजा यादव से है। कांग्रेस से दिग्गज नेता राजेश मिश्रा चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जनता के बीच मजबूत पकड़ है। 1991 से लगातार बीजेपी के सौरभ श्रीवास्तव इस सीट पर फतेह हासिल कर रहे हैं। पूरा परिवार ही यहां से कई वर्षों से चुनाव जीतता आ रहा है। ऐसे में इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सौरभ श्रीवास्तव यह वर्चस्व कायम रख पाएंगे या इस बार यह सीट (UP Assembly Election Results 2022) उनके हाथ से निकल जाएगी। इसका पता 10 मार्च को लगेगा। सुबह 9 बजे से वाराणसी के रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
8 बार से कैंट सीट पर श्रीवास्तव परिवार का कब्जा

सौरभ श्रीवास्तव राजनीतिक रूप से मजबूत परिवार से आते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में वाराणसी कैंट क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सौरभ श्रीवास्तव ने जीत हासिल की थी। सौरभ ने 132, 609 मत हासिल कर 61,326 मतों से कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को हराया था। अनिल श्रीवास्तव को पिछले वर्ष के चुनाव में 71,283 वोट मिले थे। इस बार यहां से सौरभ श्रीवास्तव को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने राजेश मिश्रा को उतारा है।
यह भी पढ़ें

UP Assembly Elections Result 2022 : काउंटिंग शुरू होते ही भगवान की शरण में उम्मीदवार, धड़कने तेज

विपक्षी दल दे रहे कड़ी चुनौती

समाजवादी पार्टी की ओर से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव को टक्कर देने के लिए पूजा यादव हैं। पूजा कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। पूजा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष के रूप में वाराणसी में अपनी पहचान रखती हैं। राजनीति के साथ-साथ उनका रुझान स्पोर्ट्स, कराटे, ताइक्वांडो में भी है।

Home / Elections / Varanasi Cantt Assembly Elections Result 2022: कैंट विधानसभा क्षेत्र में कायम रहेगा दबदबा या बदलेगा समीकरण, दशकों से यहां एक ही परिवार का कब्जा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो