scriptBMW ने भारत में लॉन्च की तीसरी इलेक्ट्रिक कार, 590km की रेंज के साथ 10 मिनट में होगी चार्ज | BMW i4 launched in India RS 69.90 lakh 590km range 10min charging | Patrika News
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

BMW ने भारत में लॉन्च की तीसरी इलेक्ट्रिक कार, 590km की रेंज के साथ 10 मिनट में होगी चार्ज

BMW i4 को 11kW होम चार्जर का उपयोग करके 8.25 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है, हालांकि, यह 205kW (DC) चार्जर से महज 10 मिनट में 164 किमी की रेंज के लिए चार्ज हो जाती है।

नई दिल्लीMay 26, 2022 / 02:14 pm

Bhavana Chaudhary

bmw_i4-ampnew.jpg

BMW i4

BMW i4 Electric Sedan Launched : जर्मन लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW ने आज देश में अपनी इलेक्ट्रिक सेडान i4 को भारत में लॉन्च कर दिया है, स्टाइलिश लुक और शानदार परफॉर्मेंस के साथ इस कार की शुरुआती कीमत 69.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है। नई BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान भारत और वैश्विक स्तर पर कंपनी की पहली फोर-डोर सेडान है, जो दो वेरिएंट्स- BMW i4 eDrive 40 और BMW i4 M50 xDrive में उपलब्ध है। हालांकि, भारत के लिए केवल बीएमडब्ल्यू i4 eDrive 40 वैरिएंट लॉन्च किया गया है।

 

 

ध्यान दें, कि बीएमडब्ल्यू की यह सेडान आईएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी (iX Electric SUV) और मिनी कूपर एसई (Mini Cooper SE) 3-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक के बाद इस साल कंपनी की तीसरी ईवी लॉन्च है। इस लॉन्च के साथ हमें संकेत मिलता है, कि बीएमडब्ल्यू हर छह महीने में 3 ईवी लॉन्च करने की योजना के साथ आगे बढ़ रही है। बीएमडब्ल्यू i4 ने पहली बार 2021 में अपनी वैश्विक शुरुआत की थी। BMW i4 eDrive 40 के रियर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है – जो इसे एक रियर-व्हील-ड्राइव वाहन बनाती है। यह मोटर 430 एनएम के पीक टॉर्क के साथ 335 bhp पावर देने में सक्षम है।


bmw_i4-amp11.jpg
bmw_i4_sedan_varinat-amp.jpg

 



बीएमडब्ल्यू i4 के रेंज टॉपिंग मॉडल M50 xDrive में दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलते हैं – जो इसे एक ऑल-व्हील-ड्राइव सेडान बनाते हैं, इस वैरिएंट पर 544 हॉर्सपावर और 795 एनएम का टार्क बनता है। बैटरी पैक की बात करें तो EV में फर्श पर 80.7kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है, BMW का दावा है कि BMW i4 eDrive 40 स्टैंडस्टिल से 5.7 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि BMW i4 M50 xDrive वैरिएंट 3.9 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

 

bmw_i4-sedan_car-amp.jpg

 

 


जहां तक रेंज की बात है, जर्मन कार निर्माता इस सेडान के साथ 510 किमी की रेंज क्लेम कर रहा है,वहीं इस कार को 11kW होम चार्जर का उपयोग करके 8.25 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है, हालांकि, यह 205kW (DC) चार्जर से महज 10 मिनट में 164 किमी की रेंज के लिए चार्ज हो जाती है। इसके साथ ही इस ईवी को 50 kW DC चार्जर से 10 से 80% तक चार्ज होने में महज 83 मिनट का समय लगता है, हालांकि 50 kW DC चार्जर से 100 km ड्राइव के लिए आप इसे 18 मिनट में चार्ज कर सकते हैं। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर BMW i4 इंस्टालेशन के साथ कॉम्प्लिमेंट्री BMW वॉलबॉक्स चार्जर भी उपलब्ध कराएगी। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने यह भी कहा है कि इसका लक्ष्य भारत भर के 34 शहरों में बीएमडब्ल्यू डीलर नेटवर्क पर फास्ट चार्जर्स के साथ लग्जरी सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ चार्जिंग नेटवर्क बनाना है।

Home / Automobile / Electric Vehicles / BMW ने भारत में लॉन्च की तीसरी इलेक्ट्रिक कार, 590km की रेंज के साथ 10 मिनट में होगी चार्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो