scriptलक्ष्य 2018: दूरसंचार में होंगी 33 प्रतिशत महिला कर्मी | telecommunication jobs for womens in india | Patrika News
एम्प्लॉई कॉर्नर

लक्ष्य 2018: दूरसंचार में होंगी 33 प्रतिशत महिला कर्मी

वोडाफोन कंपनी ने 2018 तक कार्यबल में महिलाओं की संख्या 33 प्रतिशत पहुंचाने का लक्ष्य रखा है…

Mar 09, 2016 / 08:41 pm

श्रीबाबू गुप्ता

Vodafone Free Sweets on Diwali offer

Vodafone Free Sweets on Diwali offer

नयी दिल्ली। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय दूरसंचार कंपनियों ने महिलाओं को विश्वास दिलाया है कि अपने कर्मचारियों की भर्ती में महिलाओं को अधिक वरीयता देंगे। इसी क्रम में वोडाफोन कंपनी ने 2018 तक कार्यबल में महिलाओं की संख्या 33 प्रतिशत पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

इन सभी कार्यकलापों में दूरसंचार कंपनियों का मतलब यही है कि वह आने वाले समय में अपने कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की संभावना तलाश रही हैं। साथ ही सभी कंपनियां महिला कर्मियों के लिए कुछ सरल पॉलिसी भी अपनाएंगी जिससे महिलाओं को कार्य में सरलता भी हो।

वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीईओ सुनील सूद ने बताया कि ‘‘ वर्तमान में हमारे कार्यबल में करीब 21-22 प्रतिशत महिलाएं हैं और हमारी योजना अगले दो साल में इसे 33 प्रतिशत पर पहुंचाने की है।’ उन्होंने कहा कि दो साल पहले, कंपनी में करीब 14 प्रतिशत महिला कर्मचारी थीं जो अब बढकर 22 प्रतिशत पहुंच चुकी हैं।

वार्तालाप में सूद ने आगे बताया कि यह भी कहा कि वर्तमान में कंपनी के ग्राहकों में 33 प्रतिशत महिलाएं हैं और कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या में भी महिलाओं का अनुपात इसी स्तर पर पहुंचाना चाहती है।

Home / Employee Corner / लक्ष्य 2018: दूरसंचार में होंगी 33 प्रतिशत महिला कर्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो