मनोरंजन

‘रामायण’, ‘महाभारत’ ने दूरदर्शन को बनाया नंबर वन अब ‘श्री कृष्णा’ की बारी

जल्द ही दूरदर्शन पर ‘श्री कृष्‍णा’ को प्रसारित किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रसार भारती ने ट्वीट कर दी।

मुंबईApr 24, 2020 / 01:34 pm

Shaitan Prajapat

Ramayan and Mahabharat

कोरोना वायरस ने विश्व भर में तहलका मचा रखा है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर लोगों की भारी मांग पर कई पुराने धारावाहिकों को फिर से प्रसारित किया गया। दूरदर्शन पर ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के पुन: प्रसारण से अभूतपूर्व सफलता मिली है। धार्मिक से लेकर सास—बहू शोज भी फिर से प्रसारित किए जा रहे हैं। अब इस कड़ी में एक और हिट शो ‘श्री कृष्णा’ की वापसी होने वाली है।

श्री कृष्णा की वापसी
जल्द ही दूरदर्शन पर ‘श्री कृष्‍णा’ को प्रसारित किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रसार भारती ने ट्वीट कर दी। प्रसार भारती ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, ‘श्री कृष्‍णा’ का प्रसारण डीडी नेशनल पर जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग स्टे होम का भी इस्तेमाल किया। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें ‘श्री कृष्‍णा’ की लीलाओं को दर्शाया गया है। दर्शक ‘श्री कृष्‍णा’ के टीवी पर दोबारा प्रसारित होने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

रामायण-महाभारत की बादशाहत कायम
कोरोना की जंग के बीच दूरदर्शन लोगों के मनोरंजन का सबसे पसंदीदा चैनल बना हुआ है। इन दिनों दूरदर्शन पर 80-90 का दशक वापस लौट आया है। दूरदर्शन पर ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ की बादशाहत कायम हैं। लॉकडाउन में ‘रामायण’ को काफी अच्छी व्यूअरशिप मिली। ‘रामायण’ की ये टेलीविजन रेटिंग पाइंट (टीआरपी) रावण वध के एपिसोड के दौरान की है। ‘महाभारत’ इस हफ्ते भी दूसरे नंबर पर है। बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ टीआरपी में ‘रामायण’ से पीछे है।
https://twitter.com/hashtag/ShriKrishna?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इन सीरियल्स भी हुआ पुन: प्रसारण
लॉकडाउन के दौरान ‘देख भाई देख’, ‘श्रीमान श्रीमती’, ‘शक्तिमान’, ‘बुनियाद’, ‘उपनिषद गंगा’, द जंगल बुक, ‘ब्योमकेश बक्शी’ और ‘सर्कस’ जैसे शोज भी चलाए जा रहे हैं। अब प्राइवेट टीवी चैनल्स भी दूरदर्शन की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। पॉपुलर कॉमेडी सीरीज ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ का भी पुनः प्रसारण शुरू किया गया है।

Home / Entertainment / ‘रामायण’, ‘महाभारत’ ने दूरदर्शन को बनाया नंबर वन अब ‘श्री कृष्णा’ की बारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.