संगीत समारोह में श्लोका ने जो लहंगा पहना था वह बहुत ही खास था। इस लहंगे की खासियत ये थी कि इस पर श्लोका और आकाश अंबानी की लव स्टोरी लिखी हुई थी। बता दें कि संगीत में श्लोका ने ऑफ शोल्डर चोली वाला पर्पल कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे में करीब 50 हजार क्रिस्टल, सेक्विन और कांच के मोती लगे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश और श्लोका एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इन दोनों ने 9 मार्च, 2019 को शादी की थी। इससे पहले स्विट्जरलैंड में उनका प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था जिसमें कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे।