scriptपीएम मोदी ने दिया अक्षय कुमार को खास इंटरव्यू, खुलकर हंसे मोदी, लोगों की प्रतिक्रिया है कुछ ऐसी | Akshay Kumar interview Modi watch online comments and reactions | Patrika News
मनोरंजन

पीएम मोदी ने दिया अक्षय कुमार को खास इंटरव्यू, खुलकर हंसे मोदी, लोगों की प्रतिक्रिया है कुछ ऐसी

इंटरव्यू पर लोगों का मिक्सड रिएक्शन आया है। कुछ लोग अक्षय और मोदी के इंटरव्यू पर पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं तो कुछ नाराज लग रहे हैं।

मुंबईApr 24, 2019 / 10:30 am

पवन राणा

Akshay Kumar interview Modi

Akshay Kumar interview Modi

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने आज 24 अप्रेल को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खास इंटरव्यू लिया। ये इंटरव्यू राजनीतिक विषयों पर नहीं था। इसमें मोदी के व्यक्तिगत जीवन पर बात की गई। अक्षय ने भी उनसे ऐसे सवाल पूछे कि पीएम मोदी खुलकर हंसते दिखाई दिए। आइए जानते हैं पीएम मोदी की हंसी पर लोगों ने कैसे-कैसे कमेंट किए:

Akshay Kumar interview Modi

अक्षय कुमार ने इस इंटरव्यू में मोदी के जीवन पर आधारित प्रश्न पूछे। इसका जवाब मोदी ने खुले दिल से दिया। इस इंटरव्यू पर लोगों का मिक्सड रिएक्शन आया है। 

Akshay Kumar interview Modi

कुछ लोग अक्षय और मोदी के इंटरव्यू पर पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं तो कुछ नाराज लग रहे हैं। पॉजिटिव बताने वाले लोग अक्षय को धन्यवाद दे रहे हैं कि उन्होंने पीएम मोदी को हंसाया। साथ ही उनके जीवन से जुड़ी चीजों को सामने लाने के लिए शुक्रिया कहा। कुछ लोग इस इंटरव्यू को मोदी विरोधियों के लिए सही जवाब बता रहे हैं।

https://twitter.com/hashtag/AayegaToModiHi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स में बहुत से लोग अक्षय कुमार की आलोचना कर रहे हैं। कुछ अक्षय की नागरिकता पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ कड़े सवाल नहीं पूछने से नाखुश लग रहे हैं।

https://twitter.com/ram_ummed/status/1120711934758703104?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, कुछ यूजर्स इसे नॉन-पॉलिटिकल इंटरव्यू नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही सवाल पर्सनल थे लेकिन कहीं ना कहीं ये चुनाव को प्रभावित करेगा।

https://twitter.com/hashtag/AayegaToModiHi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने पिछले कुछ समय में सामाजिक और देशभक्ति से संबंधित विषयों पर फिल्में की हैं। इनमें टॉयलेट एक प्रेम कथा, एयरलिफ्ट, बेबी, पैडमैन और केसरी जैसी मूवीज शामिल है। समय-समय पर अक्षय के राजनीति में एंट्री लेने की चर्चाएं भी होती रहती हैं।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Entertainment / पीएम मोदी ने दिया अक्षय कुमार को खास इंटरव्यू, खुलकर हंसे मोदी, लोगों की प्रतिक्रिया है कुछ ऐसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो