scriptअनुष्का शर्मा होंगी पीएम मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का नया चेहरा | anushka sharma is new face of pm narendra modi s swachh bharat abhiyan | Patrika News
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा होंगी पीएम मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का नया चेहरा

शहरी विकास मंत्रालय ने अनुष्का को स्वच्छ भारत अभियान के लिए चुना है। अनुष्का को चुनने का मकसद ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना है…

Feb 01, 2017 / 12:24 pm

dinesh

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरुकता लाएंगी। शहरी विकास मंत्रालय ने अनुष्का को स्वच्छ भारत अभियान के लिए चुना है। अनुष्का को चुनने का मकसद ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में रह रही महिलाओं को जागरुक करना है।
मुंबई मिरर में छपी खबर की मुताबिक 28 साल की इस एक्ट्रेस प्रोड्यूसर को मंत्रालय ने महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए चुना है। ताकि सेहत से जुड़ी जानकारियां भी हर महिला तक पहुंचा सकें।
एक सूत्र ने बताया, ऐसे इलाकों में पुरुष टॉयलेट बनवाने से बचते हैं। जबकि महिलाओं को इसकी जरूरत होती है। यह उनकी सेहत और सुरक्षा दोनों के लिए बहुत जरूरी होता है। अपनी फिल्मों के जरिए अनुष्का ने हमेशा महिलाओं को प्रेरणा दी है। ऐसे में सरकार को लगता है उनकी आवाज महिलाओं की आवाज को बल देगी।
खबर है कि अनुष्का ने इसके लिए दो वीडियो शूट भी कर लिए हैं। अमिताभ बच्चन भी इस अभियान के बड़े चेहरे हैं। वह भी ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को घर में टॉयलेट होने के फायदे बताते हैं। अब अनुष्का शमाज़् भी इस अभियान से जुड़ी हैं।

Home / Entertainment / अनुष्का शर्मा होंगी पीएम मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का नया चेहरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो