script‘बैटमैन’ सीरिज के हीरो एडम वेस्ट ने 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से थे पीड़ित | Batman actor Adam West died due to cancer in age of 88 | Patrika News
मनोरंजन

‘बैटमैन’ सीरिज के हीरो एडम वेस्ट ने 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से थे पीड़ित

1960 के बैटमैन टीवी सीरिज के एक्टर एडम वेस्ट का 88 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। बता दें कि एडम वेस्ट ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से पीड़ित थे। उन्होंने साल 1950 में हवाई से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Jun 12, 2017 / 10:14 am

guest user

1960 के बैटमैन टीवी सीरिज के एक्टर एडम वेस्ट का 88 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। उनके ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई। ट्वीट में कहा गया, “बीती रात एडम का निधन हो गया। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे।” बता दें कि एडम वेस्ट ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से पीड़ित थे। 
ट्वीट के अलावा उनके परिवार ने एक बयान जारी कर कहा, वह खुद को हमेशा योद्धा के रुप में देखते थे। अपने फैंस को हमेशा पॉजिटिव रहने के लिए प्रेरित करते थे। वो हमेशा हमारे हीरो रहेंगे।
https://twitter.com/therealadamwest/status/873571824423936000
आपको बता दें कि एडम वेस्ट का जन्म साल 1928 में वॉशिंगटन में हुआ था। उन्होंने साल 1950 में हवाई से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ‘बैटमैन’ टीवी सीरिज के एक्टर एडम वेस्ट ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने बैटमैन का किरदार लोगों को हंसाने के लिए किया था लेकिन उस किरदार को निभाते हुए मैंने कभी ये नहीं सोचा कि ये फनी है। 
उनका एबीसी शो 1966-1968 तक चला था। वेस्ट को आखिरी बार साल 2002 में एक एनिमेटेड कॉमेडी family guy में देखा गया था। फिलहाल वो वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे।

Home / Entertainment / ‘बैटमैन’ सीरिज के हीरो एडम वेस्ट ने 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से थे पीड़ित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो