scriptसरोगेसी की खबरों के बीच Deepika Padukone का दिखा ‘बेबी बंप’, रणवीर सिंह के साथ आईं नजर | Deepika Padukone baby bump photo viral on social media with Ranveer Singh amid surrogacy | Patrika News
बॉलीवुड

सरोगेसी की खबरों के बीच Deepika Padukone का दिखा ‘बेबी बंप’, रणवीर सिंह के साथ आईं नजर

Deepika Padukone Baby Bump: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

मुंबईMay 20, 2024 / 02:43 pm

Gausiya Bano

deepika padukone baby bump viral photo

दीपिका पादुकोण की सिंतबर में हो सकती है डिलीवरी

Deepika Padukone Baby Bump: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का बेबी बंप पहली बार साफ-साफ दिख रहा है। इन फोटोज में दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर की इन फोटोज को देखकर फैंन प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं।
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण बेबी बंप

यह भी पढ़ें

दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर किया भारत का नाम रोशन, मिला ये सम्मान

पेरेंट्स टू बी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

पेरेंट्स टू बी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फोटोज उस समय की हैं, जब दोनों मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। दोनों व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में ट्विनिंग किए हुए हैं। इस दौरान रणवीर ने प्रेग्नेंट वाइफ दीपिका का हाथ पकड़कर भीड़ में उन्हें संभालते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण के सरोगेसी की अफवाह भी उठी थी।

यह भी पढ़ें

Yami Gautam के घर गूंजी किलकारियां, बेटे को दिया जन्म, इन भगवान पर रखा नाम

दीपिका पादुकोण की सितंबर में होगी डिलीवरी

दीपिका पादुकोण ने इस साल फरवरी में ऐलान किया था कि वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि सितंबर, 2024 में उनकी डिलीवरी हो सकती है।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / सरोगेसी की खबरों के बीच Deepika Padukone का दिखा ‘बेबी बंप’, रणवीर सिंह के साथ आईं नजर

ट्रेंडिंग वीडियो