scriptरेप के बदले रोटी: सरोज खान के बाद कांग्रेस महिला नेता बोली—संसद में भी होता है ऐसा.. | Congress Leader Renuka opens up about casting couch in politics | Patrika News

रेप के बदले रोटी: सरोज खान के बाद कांग्रेस महिला नेता बोली—संसद में भी होता है ऐसा..

Published: Apr 24, 2018 04:33:05 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि राजनीति में भी कास्टिंग काउच होता है

Saroj khan and Renuka

Saroj khan and Renuka

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान ने एक कार्यक्रम के दौरान कास्टिंग काउच पर बयान दिया। उनके बयान के बाद बवाल मच गया। उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में रेप करने के बाद छोड़ नहीं दिया जाता बल्कि उन्हें रोजी—रोटी दी जाती है। अब एक कांग्रेस नेता ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि राजनीति में भी कास्टिंग काउच होता है। उन्होंने कहा, ‘ये हर जगह होता है और यह एक कड़वा सच है। यह मत सोचिए कि संसद या और काम करने की दूसरी जगहें इसे अछूती हैं।’

क्या कहा रेणुका चौधरी ने:
कांग्रेस नेता रेणुका ने कहा कि ‘कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं हर जगह होता है।’ उन्होंने कहा कि चाहे घर हो, आॅफिस हो या काम करने की दूसरी जगहें कोई भी इससे अछूती नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अचछी बात है कि अब महिलाएं इसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश खड़ा होकर कहे मी टू। उन्होंने कहा, ‘ये पावर की बात है, जो पुरुष सोचता है कि उसके हाथ में है और औरत को टुकड़े देने के लिए जो भी दाम चाहे वसूल करता है।’

सरोज खान के बयान पर हुआ बवाल:
कोरियोग्राफर सरोज खान सांगली में फ्यूजन डांस एकेडमी के एक दिन के डांस प्रशिक्षण शिविर में आई थीं। यहां उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि कास्टिंग काउच इंडस्ट्री के लिए नई बात नहीं है, बल्कि यह तो बाबा आदम के जमाने से होता चला आया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में लडकियों को दुष्कर्म के बाद छोड़ नहीं दिया जाता बल्कि उन्हें रोजी-रोटी भी दी जाती है। सरोज खान के इस बयान पर बवाल मच गया। बाद में उन्होंने अपने इस बयान पर माफी मांगी।
विवाद बढ़ा तो मांगी माफी:
सरोज खान के इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया। बयान के बाद वह लोगों के निशाने पर आ गईं। मामले की नजाकत को समझते हुए सरोज खान ने अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांग ली लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अभी भी उनके कमेंट पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो