scriptForbes अंडर 30 सुपर अचीवर्स की एशिया लिस्ट जारी, आलिया, दीपा और साक्षी ने मारी बाजी | Forbes 30 under 30 Asia list announced, alia bhatt, deepa and sakshi added in Super achievers | Patrika News
मनोरंजन

Forbes अंडर 30 सुपर अचीवर्स की एशिया लिस्ट जारी, आलिया, दीपा और साक्षी ने मारी बाजी

फोर्ब्स ने दूसरी बार ’30 अंडर 30′ एशिया लिस्ट जारी की है। इसमें भारत 53 शख्सियतों के साथ दुसरे नंबर पर है जबकि चीन 76 अचीवर्स के साथ नंबर एक पर है। सुपर अचीवर्स की लिस्ट में मुख्य रुप से आलिया भट्ट, जिमनास्ट दीपा कर्माकर औऱ ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी साक्षी मलिक को शामिल किया गया है।

Apr 17, 2017 / 12:55 pm

guest user

फोर्ब्स ने 2017 को लिए एशिया में ’30 अंडर 30′ की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई महिलाओं को जगह मिली है। फोर्ब्स की 30 साल से कम उम्र के सुपर अचीवर्स की लिस्ट में मुख्य रुप से आलिया भट्ट, जिमनास्ट दीपा कर्माकर औऱ ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी साक्षी मलिक को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में भारत की 53 शख्सियतों को जगह मिली है। 
फोर्ब्स ने दूसरी बार ’30 अंडर 30′ एशिया लिस्ट जारी की है। इसमें भारत 53 शख्सियतों के साथ दुसरे नंबर पर है जबकि चीन 76 अचीवर्स के साथ नंबर एक पर है। फोर्ब्स ने 10 कैटेगिरी में 30-30 शख्सियतों की लिस्ट बनाई है जिसके मुताबिक लिस्ट में एंटरटेनमेंट, फाइनेंस, रिटेल, वेंचर कैपिटल, सोशल एंटरप्रिन्योर, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से 300 लोग शामिल है। 
आलिया भट्ट ने फोर्ब्स की ’30 अंडर 30’एशिया लिस्ट में शामिल किया गया है। अपना एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट को टॉप सेलिब्रिटीज की केटेगरी में शामिल किया गया है। फोर्ब्स ने आलिया के लिए इस लिस्ट में बताया, “अपने 6 साल के करियर में उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों में काम किया है। जिसमें दुनियाभर में 15 मिलियन डॉलर से अधिक का कारोबार किया है। इसी के साथ 2016 में मिले बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के भी बारे में जानकारी दी गई है।”
ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिवा रेसलर बनीं। फोर्ब्स ने कहा, “वह एक छोटे से शहर रोहतक से आती है। जब उन्होंने 12 साल की उम्र में रेसलिंग की थी तो लोगों की काफी विरोध उन्हें झेलना पड़ा था।” 
दीपा कर्माकर भारत की लिस्ट में सबसे ऊपर है। वे ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली महिला जिमनास्ट है इसी के साथ वे पिछले 52 सालों में ओलंपिक में कॉम्पीट करने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट भी थी। फोर्ब्स ने उनके बारे में बताया, “भले ही उन्होंने मेडल नहीं जीता लेकिन शानदार तरीके से चौथा स्थान प्राप्त किया। वे महज 0.15 प्वाइंट्स से ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। उन्होंने फाइनल में प्रोडुनोवा वॉल्ट किया, जिसे अब तक केवल 5 जिम्नास्ट ही करने में कामयाब रहे हैं।”

Home / Entertainment / Forbes अंडर 30 सुपर अचीवर्स की एशिया लिस्ट जारी, आलिया, दीपा और साक्षी ने मारी बाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो