scriptमहेंद्र सिंह धोनी बन गए रियल ‘बाहुबली’, माही का ‘महेंद्र बाहुबली’ अवतार सोशल मीडिया पर हुआ वायरल | Former Indian captain Mahendra singh Dhoni fans posted a bahubali video of Dhoni | Patrika News
मनोरंजन

महेंद्र सिंह धोनी बन गए रियल ‘बाहुबली’, माही का ‘महेंद्र बाहुबली’ अवतार सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

हाल ही में बाहुबली-2 ने महज 20 दिनों में 1500 करोड़ का अपना ही एक क्लब बना दिया। धोनी के फैंस ने महेंद्र बाहुबली में अपने हीरो महेंद्र सिंह धोनी का अक्स ढूंढ लिया है। उन्होंने बाहुबली के तर्ज पर धोनी का एक वीडियो बनाया है।

May 20, 2017 / 12:52 pm

guest user

‘बाहुबली-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए ‘बाहुबली-2’ ने इंडियन सिनेमा में सफलता का एक नया इतिहास लिख दिया है। हाल ही में बाहुबली-2 ने महज 20 दिनों में 1500 करोड़ का अपना ही एक क्लब बना दिया। फिल्म की इस कमाई के आकंडे को देखते हुए कोई इसके आस-पास भी भटकने का नहीं सोच सकता।
एक तरफ जहां ‘बाहुबली-2’ की धुंआधार कमाई बरकरार है वहीं क्रिकेट के फैंस ने अपने पंसदीदा क्रिकेटर में बाहुबली का अक्स ढूंढ लिया है। भारत में खेलों में सबसे ज्यादा दीवानगी क्रिकेट के लिए देखी जाती है। भारतीय क्रिकेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैंस ने एक ट्रिब्यूट दिया है। धोनी के फैंस ने महेंद्र बाहुबली में अपने हीरो महेंद्र सिंह धोनी का अक्स ढूंढ लिया है। उन्होंने बाहुबली के तर्ज पर धोनी का एक वीडियो बनाया है।
धोनी का यह ‘बाहुबली’ अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी के शॉट्स के साथ ‘बाहुबली-2’ में कैलाश खेर द्वारा गाए गाने ‘बाहुबली जयकारा’ को मिक्स किया गया है। बाहुबली-2 के रिलीज होने के बाद ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे है। इस वीडियो में धोनी के किरदार को फिल्म में महेंद्र बाहुबली की तरह दमदार दिखाया गया है। 
इस वीडियो को अब तक 10 लाख लोग देख चुके है और 30 हजार से ज्यादा लोग इसे शेयर भी कर चुके है। इस वीडियो के जरिए माही यानि महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर के अब तक के सभी अच्छे और सुनहरे पलों को दिखाया गया है।

Home / Entertainment / महेंद्र सिंह धोनी बन गए रियल ‘बाहुबली’, माही का ‘महेंद्र बाहुबली’ अवतार सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो