scriptमेरी डिक्शनरी में नामुमकिन शब्द नहीं: माधुरी | impossible is not in my dictionary says madhuri dixit | Patrika News

मेरी डिक्शनरी में नामुमकिन शब्द नहीं: माधुरी

Published: Jan 16, 2015 12:12:00 pm

Submitted by:

Super Admin

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनकी डिक्शनरी में नामुमकिन..

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनकी डिक्शनरी में नामुमकिन शब्द नही है। माधुरी दीक्षित ने अपने सिने कॅरियर के दौरान कई फिल्मों में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं की है और दर्शकों का मनोरंजन किया हैं।

माधुरी का कहना है कि उनकी डिक्शनरी में मुश्किल शब्द नही हैं। माधुरी ने गुलाब गैंग में अपने स्टंट खुद किए है। माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनकी नजर में डांसिग और एक्शन में अधिक फर्क नहीं होता हैं।

डांस की तरह ही एक्शन सीन में स्टेपस और टाइमिंग दोनों मायने रखती है। उल्लेखनीय है कि सौमिक सेन के निर्देशन में बनी फिल्म “गुलाब गैंग” में माधुरी दीक्षित ने एक ऎसी महिला का किदार निभाया है जो महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार के खिलाफ हैं।

कहा जा रहा है कि यह फिल्म उत्तर प्रदेश की समाज सेविका संपत लाल देवी और उनकी संस्था गुलाबी गैंग पर आधारित हैं। अनुभव सिन्हा निर्मित गुलाब गैंग मेंं जूही चावला की भी महत्वपूर्ण भूमिका है जो पहली बार माधुरी के साथ काम कर रही हैं। यह फिल्म मार्च में रिलीज होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो