मनोरंजन

Jaya Kishori का डांस Video हुआ वायरल, बॉलीवुड स्टार्स को भी किया फेल

Jaya Kishori Dance Video: जया किशोरी का डांस वीडियो सामने आया है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं…

Mar 28, 2024 / 10:20 am

Priyanka Dagar

जया किशोरी का डांस वीडिया वायरल

Jaya Kishori Dance Video: जया किशोरी जो एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं, वह अक्सर दर्शकों को मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर प्यार से लेकर जीवन के अर्थ के बारे में बताती नजर आती हैं। ऐसे में जया किशोरी का एक डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। इसमें उनका डांस इतना शानदार है कि वह बॉलीवुड स्टार्स को भी फेल कर रही हैं…
जया किशोरी को गाने के साथ ही डांस करना भी काफी पसंद है। जया किशोरी का जो डांस वीडियो सामने आया है वह उनके बचपन का है। इसमें इंफ्लूएंसर ने बचपन में एक रिएलिटी शो में भाग लिया था। उन्होंने बच्चों के डांस रिएलिटी शो ‘बूगी वूगी’ शो में हिस्सा लिया था। इसमें उनके जज थे रवि बहल और जावेद जाफरी। जज भी जया किशोरी का क्लासिकल डांस देख हैरान हो गए थे।
यह भी पढ़ें

Amitabh Bachchan ने बेटे अभिषेक बच्चन के काम को लेकर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- खींच लगाम…

https://youtu.be/hGb32swNpFU
जया किशोरी ने जब टीवी रिएलिटी शो में भाग लिया था उस समय वह जया शर्मा के नाम से जानी जाती थीं। उस समय उनकी उम्र महज 10 साल थी। उनके पिता ने शो में बताया था कि वह काफी अच्छा भजन भी गाती हैं।

Hindi News / Entertainment / Jaya Kishori का डांस Video हुआ वायरल, बॉलीवुड स्टार्स को भी किया फेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.