टॉलीवुड

प्लास्टिक सर्जरी के दौरान गई इस अभिनेत्री की जान, 21 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है। कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की आज मृत्यु हो गई है। चेतना ने बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस लीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई एक गलती की वजह से उनकी मौत हुई है।

May 17, 2022 / 01:37 pm

Shweta Bajpai

kannada tv actress chethana raj passes away

खबर है कि सोमवार को अभिनेत्री को ‘फैट फ्री’ सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। शाम को अभिनेत्री की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके चलते फेफड़ों में पानी जमा होने लगा और निधन हो गया। कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस लंबे समय तक दर्द झेल नहीं पाईं और मात्र 21 की उम्र में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसा माना जा रहा है कि अभिनेत्री ने माता-पिता को सर्जरी के बारे में नहीं बताया था। दोस्तों की मदद से वो अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
एक्ट्रेस के माता पिता डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते बेटी की जान गई है। माता पिता ने अस्पताल के प्रशासन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। शव फिलहाल अस्पताल में ही है। इसे पोस्टमार्टम के लिए अन्य अस्पताल ले जाया जाएगा।

यह बी पढ़े- बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने वेस्टर्न कल्चर में लगाया देसी तड़का, साड़ी पहन कांस में बिखेरा जलवा
आपको बता दें चेतना कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम करके अपनी खास पहचान बनाईं, जिनमें से ‘गीता’ और ‘दोरेसानी’ एक हैं। इसमें उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से सबको चौका दिया था। चेतना के निधन की खबर से हर कोई दुखी है। चेतना की अच्छी खासी फैंन फॉलोइंग थी। लोग इन्हें खूब पसंद करते थे। इससे पहले बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे की मौत की खबर आई थी जिसने सभी को हिलकर रख दिया था। पल्लवी डे का शव फंदे से झूलता हुआ मिला था।

Home / Entertainment / Tollywood / प्लास्टिक सर्जरी के दौरान गई इस अभिनेत्री की जान, 21 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.