इंटरव्यू में करण ने किया अपना दर्द बयां.. हाल ही में.. एक इंटरव्यू के दौरान करण ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब उन्हें एकसाथ खुश रहने वाले कपल से जलन होने लगी थी। साथ ही.. करण ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि ‘मैं एक बार उस शादी के मंडप में बैठा हुआ था, जहां मेरा प्यार किसी और के साथ सात फेरे ले रहा था। और यही सब आपको सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या आप इससे कभी उबर पाएंगे?’
करण जौहर अपनी जिंदगी में इन्हें पत्नी मानते हैं.. बॉलीवुड जगत के सफल फिल्म निर्माता और निर्देशक करन जौहर ने कहा कि उन्हें बहुत आश्चर्य होगा अगर वो खुशहाल शादीशुदा ज़िन्दगी में आते हैं। उन्होंने बताया, वह टीवी को अपनी जिंदगी की दूसरी पत्नी मानते हैं, जबकि सिनेमा को पहली।
सेरोगेसी की मदद से करण जौहर दो जुड़वा बच्चों के पिता है.. आपको बता दें, करण जौहर सेरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। करण को एक लड़की और लड़का है। करण ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी और साथ ही अपने दोनों बच्चों का नाम भी बताया। करण की बेटी का नाम रूही और बेटे का नाम यश है। उन्होंने कहा कि – मैं पिता होने से पहले अपने बच्चों की माता हूं।
सेरोगेसी बिल के मुताबिक.. कुछ ही समय पहले सेरोगेसी बिल पास हुआ है। इस नए बिल के मुताबिक, सेरोगेसी से बच्चा करने का हक केवल उन जोड़ों को होगा जो असमर्थ हैं और निःसंतान हैं।