scriptखुद से 25 साल छोटी मॉडल को डेट कर रहे टाइटैनिक के जैक ! | Leonardo DiCaprio Dating 25 Years Younger Actress Victoria Lamas | Patrika News
मनोरंजन

खुद से 25 साल छोटी मॉडल को डेट कर रहे टाइटैनिक के जैक !

विक्टोरिया लामस के साथ आए नजर, अपने से आधी उम्र की लड़कियों को किया डेट

Dec 23, 2022 / 03:53 pm

sangita chaturvedi

खुद से  25 साल छोटी मॉडल को डेट कर रहे टाइटैनिक के जैक !

खुद से 25 साल छोटी मॉडल को डेट कर रहे टाइटैनिक के जैक !

फिल्म टाइटैनिक में जैक की भूमिका निभाकर मशहूर हुए अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो इन दिनों डेटिंग में बिजी हैं। वे अपने से 25 वर्ष छोटी मॉडल को डेट कर रहे हैं। लियोनार्डो को हाल ही में मॉडल विक्टोरिया लामस के साथ देखा गया। लियोनार्डो डिकैप्रियो पर एक आरोप लगता रहा है कि वह अपने से आधे उम्र की लड़कियों को डेट करते हैं। इस पर उनके फैंस की भी नजर होती है। इसके पहले उनका नाम सुपरमॉडल गिगी हदीद के साथ जुड़ा था।
लियोनार्डो डिकैप्रियो को एक्टर मॉडल विक्टोरिया लामस के साथ हॉलीवुड में डिनर पर देखा गया। दोनों द वल्र्ड रेड क्लब में साथ स्पॉट किए गए। दोनों मीटिंग के बाद अलग-अलग कार में गए लेकिन अंत में जाकर एक ही कार में सवार हो गए। विक्टोरिया इस दौरान ब्लैक स्कूप क्रॉप टॉप पहने नजर आईं। लियोनार्डो ने कैजुअल लुक रखा था। वह टी शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आए। लियोनार्डो डिकैप्रियो का हाल ही में कैमिला मारोन से ब्रेकअप हुआ । उनसे ब्रेकअप के बाद लियोनार्डो को जमकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।
विक्टोरिया लमास एक अभिनेत्री हैं, जो फैल्कन क्रेस्ट में नजर आए अभिनेता लोरेंजो लमास की बेटी हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसको लेकर यूजर्स का कहना है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Home / Entertainment / खुद से 25 साल छोटी मॉडल को डेट कर रहे टाइटैनिक के जैक !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो