TV न्यूज

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी से जब एक शख्स पूछ बैठा एक रात की कीमत, मुनमुन दत्ता ने दिया मुंह तोड़ जवाब

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उनको फॉलो करने वाले बहुत से फैंस है। मगर कई बार इन्हें ट्रोल भी किया जा चुका है, एक बार तो मुनमुन को इतने अपमानजनक शब्द सुनने को मिले कि उन्होंने आपा खो दिया।

Feb 15, 2022 / 12:45 pm

Archana Keshri

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी से जब एक शख्स पूछ बैठा एक रात की कीमत, मुनमुन दत्ता ने दिया मुंह तोड़ जवाब

पिछले 13 सालों से पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मुनमुन दत्ता बबीता जी का किरदार निभा दर्शकों का दिल जीत रहीं हैं। उनके फैंस की बात करें तो उनके लाखों की तदात में चाहने वाले लोग हैं। मुन्नम के फैन्स उनकी सुंदरता के बहुत बड़े प्रसंशक हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके 6.7 मिलीयन फॉलोवर्स हैं। वो आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जहां उनके फैंस उनकी तारिफें करते नहीं थकते वहीं एक बार ऐसा हुआ था जब उनकी उस तस्वीर पर एक यूजर ने भद्दा कमेंट कर दिया था।
यह बात साल 2018 की है जब सोशल मीडिया पर एक शख्स ने मुनमुन दत्ता के लिए बेहद आपत्तिजनक कमेंट लिख दिया था। हालांकि, जैसा कि हम जानते हैं कि सोशल मीडिया एक अजीब जगह है जहां सभी प्रकार के लोग पाए जाते हैं, कुछ क्रिप्स थे जो मुन्नम के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गंदगी फैलाने में संकोच नहीं करते थे और उनमें से ही एक ने उनसे पूछा था ‘एक रात का कितना?’ जिसके बाद मुनमुन ने उस ट्रोलर की जमकर क्लास लगाई थी।

मुनमुन ने इस ट्रोलर को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। “तुम्हें ब्लॉक करने से पहले औकात दिखानी थी। अगर तुम बहादुर हो, तो आगे आओ और बात करो। मुझे लगा कि तुम्हें ब्लॉक करने से पहले तुम्हें तुम्हारी औकात दिखाना बेहतर होगा। समझ गए तुम अनपढ़ आदमी? अब अपने बदसूरत चेहरे के साथ यहां से जाओ और कहीं और गंदगी फैलाओ।”


इस कमेंट के बाद मुनमुन ने अपनी उस पोस्ट का कमेंट का ऑप्शन बंद कर दिया था। इस पोस्ट में उन्होंने भारतीय परिधान में एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने इस फोटो में पीले रंग की घाघरा चोली पहनी थी। इस तस्वीर को लाखों लोगों ने पसंद किया था। मगर वह व्यक्ति ऐसा था जिसने कॉमेंट करते हुए हर सीमा को ही लांघ दिया। कोई और एक्ट्रेस होती तो शायद इसे नजर अंदाज कर देती। क्योंकि अमूमन हर दूसरा यूजर उनके कॉमेंट सेक्शन में इस तरह की बदतमीजी करता ही रहता है। मगर मुनमुन इस तरह अपमान का घूंट पीने वालों में से नहीं है, उन्होंने उस यूजर को उसी की भाषा में करारा जवाब दिया था।

यह भी पढ़ें

इन बॉलीवुड सितारों के नाम है गिनीज बुक में दर्ज, अभिषेक बच्चन ने भी बनाया है एक रिकॉर्ड


हालांकि मुनमुन ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था फिर भी कुछ ऐसे लोग होते हैं जो सभ्य भाषा नहीं समझते हैं और उन्हें सबक सिखाने का यही एकमात्र तरीका होता है कि वह जीवनभर को नहीं भूलते हैं। आपको बता दें पिछले साल मुनमुन दत्ता पर दलित समाज पर जातिसूचक टिप्पीणी देने को लेकर विवादों में फंस गई थीं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। जिसके बाद उन्हें जनता से माफी भी मांगनी पड़ गई थी। हाल ही में उनकी गिरफ्तारी की भी खबर सामने आ रही थी। हालांकि इस बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने बताया था कि वो केवल पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन गई थीं।

यह भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ का गाना ‘आया ये झुंड है’ हुआ रिलीज

Home / Entertainment / TV News / तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी से जब एक शख्स पूछ बैठा एक रात की कीमत, मुनमुन दत्ता ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.