
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। इस फिल्म के पहले गाने का टीजर कल रिलीज करके बताया गया था कि इसका पहला गाना 'आया ये झुंड है' वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज किया जाएगा और आज अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस फिल्म के रिलीज की जानकारी दी है।
इस गाने में मुंबई की सड़कों पर एक लोगों का एक झुंड हाथ में क्रिकेट बैट और डंडा लेकर एक तरफ जाते हुए नजर आ रहा है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन के इस झुंड में सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी शामिल है। लेकिन अमिताभ बच्चन की झलकियां इस गाने में कम ही देखने को मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी ड्रामा में घुंघराले बालों वाली लड़कियों को बताया जा रहा बदसूरत, शो के कॉन्टेंट पर मिल रही तीखी प्रतिक्रिया
गाना 14 फरवरी, 2022 के दिन टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। आपको बता दें कि झुंड फिल्म स्लम के बच्चों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करने वाले एक प्रोफेसर की कहानी है, जिसका किरदार अमिताभ बच्चन निभा रहे हैं। इस फिल्म को मराठी के मशहूर निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले निर्देशित कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का म्यूजिक मशहूर म्यूजिक जोड़ी अजय-अतुल दे रहे हैं। फिल्म14 मार्च 2022 के दिन रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान ने सबा आज़ाद कहा - 'सुपर कूल और सुप्रीमली टैलेंटड'
Published on:
14 Feb 2022, 8:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.