scriptआकाश और श्लोका की शादी पर नीता अंबानी ने शहीदों के परिवारों और बच्चों के लिए किया ये बड़ा एलान | nita ambani,all responsibility to martyred children reliancefoundation | Patrika News
मनोरंजन

आकाश और श्लोका की शादी पर नीता अंबानी ने शहीदों के परिवारों और बच्चों के लिए किया ये बड़ा एलान

बेटे आकाश की शादी पर शहीद जवानों के बच्चों के लिए अंबानी परिवार ने खोला खजाना, नीता का बड़ा एलान….

मुंबईMar 13, 2019 / 01:58 pm

भूप सिंह

nita ambani

nita ambani

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन Mukesh Ambani और नीता अंबानी के बड़े बेटे Aksah Ambani और Shloka Mehta 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस रॉयल वेडिंग के बाद रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की ओर से देश के जवानों के लिए एक प्रोग्राम रखा गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चेयरमैन Nita Ambani ने इस समारोह को संबोधित किया। इस समारोह में देश की सेना, नेवी, पैरामिलिट्री फोर्सेज, मुंबई पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के हजारों जवान शामिल हुए।

Nita Ambani

डांस परफॉर्मेंस भी रखी गई
इस समारोह का आयोजन मुंबई के बीकेसी में नए खुले धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में किया गया था। इस मौके पर म्यूजिकल फाउंटेन और डांस परफॉर्मेंस भी रखी गई थी। ये पूरा उत्सव शहर और राष्ट्र को सुरक्षित बनाने वाले सैन्य कर्मियों के प्रति आभार और सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में मनाया गया।

Nita Ambani

नीता ने जताया जवानों का आभार
इस मौके पर नीता अंबानी ने कृष्ण रास लीला प्रस्तुत की। इस अवसर पर नीता ने अंबानी ने शहीद जवानों को सैल्यूट किया। उन्होंने कहा,’हमें बहुत खुशी है कि इस शहर और राष्ट्र के रक्षक हमारे उत्सवों में शामिल हो रहे हैं। यह एक भावनात्मक अवसर है हमारे लिए खुशी का मौका है और हमें उम्मीद है कि ये नायक, आज आकाश और श्लोका को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे हैं।’

Nita Ambani

रिलायंस फाउंडेशन उठाएगा शहीदों के बच्चों का सारा खर्च
नीता अंबानी, ‘हम एक परिवार के रूप में शहर की सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने के समान पहचान रखते हैं और उन लोगों के लिए दिल से सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं जो इस शहर के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करते हैं। विशेषकर हमारी पुलिस, सैन्य बल और सिटी वर्कर्स का कुशल संचालन में विशेष योगदान है। यह एक विनम्र और बेहद संतोषजनक है कि हम इस महान शहर के साथ अपनी खुशी साझा कर सकते हैं, जिसके लिए हम दिल से आभारी हैं।’ साथ ही नीता अंबानी ने एलान किया कि रिलायंस फाउंडेशन हमारे शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई, नौकरी और जीवनयापन की सारी जिम्मेदारी उठाएगा।

Home / Entertainment / आकाश और श्लोका की शादी पर नीता अंबानी ने शहीदों के परिवारों और बच्चों के लिए किया ये बड़ा एलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो