scriptविदेश में पीएम मोदी से मिली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, ट्विटर पर ट्रोल कर लोगों ने याद दिलाए संस्कार, प्रियंका ने दिया करार जवाब | Priyanka chopra meet PM Modi in Berlin, Twitter troll her for her dressing, Priyanka gives the correct reply to trollers | Patrika News
मनोरंजन

विदेश में पीएम मोदी से मिली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, ट्विटर पर ट्रोल कर लोगों ने याद दिलाए संस्कार, प्रियंका ने दिया करार जवाब

प्रियंका को जैसी ही पीएम मोदी के बर्लिन में होने की खबर मिली वह उनसे मिलने जा पहुंची। प्रियंका पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान तस्वीर में एक शोर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। प्रियंका की इस ड्रेस को संस्कारों से जोड़ते हुए ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

भोपालMay 31, 2017 / 12:48 pm

guest user

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रियंका इन दिनों बर्लिन में है। अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में अपने किरदार से पहले ही हॉलीवुड में धूम मचा चुकीं प्रियंका अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। तो वहीं पीएम मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। द्विपक्षीय आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस के 4 देशों की 6 दिवसीय यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी बर्लिन पहुंचे है। 
प्रियंका को जैसी ही पीएम मोदी के बर्लिन में होने की खबर मिली वह उनसे मिलने जा पहुंची। प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी अपने फैंस को दी। प्रियंका ने पीएम मोदी के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,”‘आज बर्लिन में एक शानदार संजोग बना। ‘आज सुबह मुझसे मुलाकात के लिए वक्त निकालने के लिए आपका धन्यवाद सर।” प्रियंका की शेयर की गई है यह फोटो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

Home / Entertainment / विदेश में पीएम मोदी से मिली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, ट्विटर पर ट्रोल कर लोगों ने याद दिलाए संस्कार, प्रियंका ने दिया करार जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो