26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझसे दोस्ती करोगी’ के दौरान रानी की हुई थी आदित्य से पहली मुलाकात, बताई खास बात…

रानी ने बताया कि पहली बार वे और आदित्य फिल्म मुझसे दोस्ती करोगी के सेट पर मिले थे। उस दौरान उनकी और आदित्य की पहली...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 19 Feb 2018, 1:10 PM IST

rani mukherji and aditya chopra

rani mukherji and aditya chopra

बॅालीवुड इंडस्ट्री में हम आज हर कपल की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं लेकिन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के बारे में शायद ही लोगों को पता हो। बता दें लगभग तीन सालों बाद हिचकी से रानी फिल्मों में वापसी करेंगी। निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी करने के बाद से रानी मुखर्जी मानों फिल्म इंडस्ट्री से गायब सी हो गई थी। उनका ये कमबैक देख सभी काफी चौंक गए हैं। बता दें आजकल रानी मुखर्जी अपनी फिल्म हिचकी का जोरों शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। पिछले दिनों रानी मुखर्जी वोग BFF चैट शो में अपने बेस्ट फ्रेंड सब्यसाची के साथ पहुंची। वहां उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़ी कई खास बातें मी़डिया संग शेयर की।

रानी ने बताया कि पहली बार वे और आदित्य फिल्म मुझसे दोस्ती करोगी के सेट पर मिले थे। उस दौरान उनकी और आदित्य की पहली ऑफिशल मुलाकात हुई थी। रानी ने आगे कहा कि,'उस समय मेरी कोई भी फिल्म ठीक नहीं चल रही थी। आदित्य ने मुझे बताया कि इस बीच मैंने बहुत फ्लॉप फिल्में की हैं, जिसकी वजह से लोग उन पर दबाव डाल रहे थे कि वह मुझे फिल्म के लिए कास्ट न करें लेकिन उन्हें मेरे टैलंट पर भरोसा था। उन्हें लगता था कि मैं उस रोल के लिए फिट हूं। मुझे उनकी बेबाकी और ईमानदारी बहुत पसंद आई।'

रानी ने शो के दौरान पति आदित्य चोपड़ा से जुड़ी और भी कई बातें शेयरी की। रानी ने बेहद शरारती अंदाज में कहा कि 'आदित्य के लिए सबसे ज्यादा Food, Films मायने रखता है और तीसरे F का मैं नाम नहीं लूंगी।' इसके अलावा उनसे जब नेहा धुपिया ने उनसे पूछा कि आदित्य चोपड़ा की कौन सी क्वालिटी अपनी बेटी में नहीं चाहेंगी तो उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहेंगी कि आदी की वो भी अधिक फूड प्रेमी हो।'

इसके अलावा शो के दौरान जब उनकी बेटी अदिरा को लेकर सवाल जवाब किए गए तो उन्होंने बताया कि 'मुझे अदिरा की तस्वीरों के बाहर आने से कोई समस्या नहीं है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसके पिता इसमें सहज हैं। मैं और आदि एक यूनिट की तरह हैं और वो क्या चाहते हैं मेरे लिए ये भी मायने रखता है।'

रानी ने आगे कहा कि 'मैं एक पब्लिक फिगर हूं और मुझे पता है कि अदिरा की तस्वीरें ली जाएंगी और लोग जानना चाहते हैं कि वो कैसी दिखती है और मुझे इसे प्रॉब्लम नहीं है। मैं एक तस्वीर चुनकर अपने फैन्स के लिए शेयर करना चाहूंगी। मैं जानती हूं कि समय के साथ आदि भी इसके लिए तैयार हो जाएंगे। उन्हें लगता है कि अभी ये सब जल्दबाजी है। मैंने उन्हें कहा है कि उन्हें इन सब चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि तुम्हारी शादी एक एक्टर से हुई है।'