दरअसल, बॉक्स ऑफिस इंडिया ने उन वजहों को बताया है कि जिसने किंग खान को बतौर सुपस्टार सबसे ऊपर ला खड़ा किया है। इस वजह से उनकी तुलना दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन से हो रही है। क्योंकि तीनों के करियर में ढेर सारी समानताएं हैं जो बताते हैं कि ये तीनों बॉलीवु़ड के टॉप सुपरस्टार्स हैं। वहीं एक समय ऐसा भी आया जब इन तीनों स्टार्स को उम्र के एक ही दौर में करियर में एक ब्रेक भी देखना पड़ा, जो एक जैसे ही पीरियड में झेलना पड़ा है। लेकिन इससे शाहरुख खान निकल गए, जबकि दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन नहीं निकल पाए।