script‘हसीना’ श्रद्धा कपूर और भाई सिद्धांत कपूर का यह अंदाज देखकर हैरान रह जाएंगे आप | Shraddha kapoor and brother Siddhant kapoor look deadly in new Picture of film Haseena | Patrika News
मनोरंजन

‘हसीना’ श्रद्धा कपूर और भाई सिद्धांत कपूर का यह अंदाज देखकर हैरान रह जाएंगे आप

श्रद्धा कपूर ने आज अपनी फिल्म ‘हसीना’ से जुड़ा एक और नया लुक शेयर किया है जिसमें वह और सिंद्धात एक साथ पोज देते नजर आ रहे है। सिद्धांत कपूर दाउद इब्राहिम के अवतार में बेहद खतरनाक नजर आ रहे है तो वहीं श्रद्धा कपूर का यह अंदाज उनके फैंस को इम्प्रैस करने के साथ डरा देगा।

Mar 29, 2017 / 11:34 am

guest user

जब ‘हसीना’ फिल्म से श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक पिछले महिने रिलीज किया गया था, तो फैंस श्रद्धा कपूर के इस लुक को देखकर पागल हो गए थे। दाउद इब्राहिम के बहिन के जीवन पर बनने वाली इस बॉयोपिक में श्रद्धा कपूर हसीना पारेकर के रोल में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ उनके रियल लाइफ ब्रदर सिद्धांत कपूर भी दिखाई देंगे। 
श्रद्धा कपूर ने आज अपनी फिल्म से जुड़ा एक और नया लुक शेयर किया है जिसमें वह और सिंद्धात एक साथ पोज देते नजर आ रहे है। सिद्धांत कपूर दाउद इब्राहिम के अवतार में बेहद खतरनाक नजर आ रहे है तो वहीं श्रद्धा कपूर का यह अंदाज उनके फैंस को इम्प्रैस करने के साथ डरा देगा। श्रद्धा ने ट्वीटर पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “#HASEENA #ComingSoon #ApoorvaLakhia.”
https://twitter.com/hashtag/HASEENA?src=hash
श्रद्धा कपूर की यह फिल्म 14 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रहे है तो वहीं इस फिल्म के प्रोड्यूसर नाहिद खान है। 

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर अपनी क्यूट छवि को छोड़कर एक बोल्ड और निडर हसीना पारकर की भूमिका में नजर आएंगी। श्रद्धा हसीना की जिदंगी के उम्र 17 से 40 तक के सफर को पर्दे पर उतारने वाली है। श्रद्धा ने एक इंटरव्यू मेें कहा कि, “वह इस रोल के लिए उत्साहित होने के साथ-साथ बहुत ज्यादा नर्वस भी है।” फिलहाल श्रद्धा कपूर के फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और दर्शक इस रियल लाइफ भाई-बहन की जोड़ी को बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए इतंजार कर रहे है। 
हसीना से पहले श्रद्धा कपूर चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रैंड’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

Home / Entertainment / ‘हसीना’ श्रद्धा कपूर और भाई सिद्धांत कपूर का यह अंदाज देखकर हैरान रह जाएंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो