scriptअक्षय कुमार से रोमांस करेगी श्रुति हसन | Shruti Haasan in Akshay Kumar Gabbar | Patrika News
मनोरंजन

अक्षय कुमार से रोमांस करेगी श्रुति हसन

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री श्रुति हसन खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस कर ..

Jan 16, 2015 / 12:12 pm

Super Admin

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री श्रुति हसन खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस कर सकती हैं। बॉलीवुड के जाने माने निर्माता संजय लीला भंसाली अक्षय कुमार को लेकर “गब्बर” नामक एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

यह फिल्म तमिल फिल्म “रामना” की रिमेक है जिसका निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्मों के महशुर निर्देशक क्रिश कर रहे है। पहले इस फिल्म के लिए अक्षय के अपोजिट श्रद्धा कपूर के काम करने की चर्चा थी लेकिन बात नही बन सकी।

बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए अब श्रुति हसन का चयन किया गया है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की गई है। अक्षय इसके पूर्व संजय भंसाली के साथ तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म “विक्रमाकुडु” की रिमेक “राउठी राठौर” में काम कर चुके है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में तमिल की सुपरहिट फिल्म रामनाका निर्देशन ए.आर.मुर्गदास ने किया था। रामना में विजयकांत और सिमरन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद रामना तेलगु और कन्नड़ में भी बनाई गई।

तेलुगु भाषा में बनी पिकल्म टैगोर में चिरंजवी जबकि कन्नड़ भाषा में बनी विष्णुसेना में विष्णुवर्द्धन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Home / Entertainment / अक्षय कुमार से रोमांस करेगी श्रुति हसन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो