मनोरंजन

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर किसी भी समय गूंज सकती है किलकारियां, अस्पताल में भर्ती हैं मां, जानें नई अपडेट

Sidhu Moosewala Mother: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण सिंह 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं। अब खबर है कि वह अस्पताल में भर्ती है और किसी भी समय बच्चे को जन्म (Charan Singh give birth to a child soon) दे सकती है। आइए इस खबर से जुड़ी नई अपडेट जानते हैं।

Mar 12, 2024 / 11:01 am

Gausiya Bano

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण सिंह जल्द दे सकती हैं बच्चे को जन्म!

Sidhu Moosewala Mother: पिछले महीने ही यह खबर सामने आई कि सिद्धू मूसेवाला की मां चरण सिंह (Charan Singh) ने दोबारा मां बनने के लिए IVF तकनीक का सहारा लिया। वह 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं और बताया गया कि उनकी डिलीवरी मार्च में हो सकती है।

अब मार्च का महीना आ गया है और बीते कल यानी 11 मार्च को सिद्धू मूसेवाला की मां अस्पताल (Sidhu Moosewala Mother Hospitalised) में भर्ती हुईं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उनके घर में किलकारियां गूंज सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया है कि सिद्धू मूसेवाला की मां जुड़वां बच्चों को भी जन्म दे सकती हैं। हालांकि, ये सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें

एल्विश यादव की फिर बढ़ी मुसीबतें, मैक्सटर्न विवाद के बाद यूट्यूबर के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज





दरअसल, सिद्धू अपनी मां चरण सिंह और पिता बलकौर सिंह (60) के इकलौते संतान थे। लेकिन मई 2022 में पंजाब के मनसा जिले में सिद्धू की गोली मारकर हत्या (Sidhu Moosewala Death) कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें

TV Latest News



इसके बाद सिद्धू के माता-पिता को सहारा देने वाला कोई नहीं बचा। बेटे की मौत के बाद दोनों बहुत अकेला महसूस करने लगे थे और इसी वजह से उन्होंने इस उम्र में IVF की मदद से दोबारा बच्चा पैदा करने का फैसला किया।

Home / Entertainment / Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर किसी भी समय गूंज सकती है किलकारियां, अस्पताल में भर्ती हैं मां, जानें नई अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.