24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांतारा 2 में दिखेंगी उर्वशी रौतेला! ऋषभ शेट्टी के साथ वायरल हो रही तस्वीर

Urvashi Rautela to star in 'Kantara 2'!: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में शामिल उर्वशी रौतेला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने हाल ही में कांतारा सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे है कि वो 'कांतारा 2' का हिस्सा हनने वाली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 11 Feb 2023, 6:26 PM IST

urvashi_rishab.jpg

Urvashi Rautela to star in 'Kantara 2'!: ऋषभ शेट्टी की ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' के दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गजब की हिट साबित हुई थी। पिछले साल 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया इतिहास रचा था। अब 'कांतारा 2' से जुड़ी एक और बड़ी अनाउंसमेंट हुई है। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 'कांतारा 2' का हिस्सा बनी हैं। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने इस पोस्ट के जरीए उन्होंने 'कांतारा 2' का हिस्सा होने की बात कह डाली है।


उर्वशी ने शेयर की ऋषभ शेट्टी के साथ की तस्वीर


शनिवार को उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में उर्वशी रौतेला साउथ सुपरस्टार और 'कांतारा' के एक्टर ऋषब शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि तस्वीर के साथ उर्वशी रौतेला ने ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है मगर लेकिन जो लिखा है, उससे यही अनुमान लग रहे हैं कि वह कांतारा 2 का हिस्सा बन चुकी हैं।


उर्वशी ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात


दरअसल, ऋषभ शेट्टी के साथ फोटो के कैप्शन पर उर्वशी ने लिखा है, "ऋषभ शेट्टी और हंबल फिल्म्स की कांतारा 2 लोड हो रही है।" इस तस्वीर के साथ उर्वशी ने हाथ जोड़ने का इमोजी भी शेयर किया। सोशल मीडिया पर अब यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। येलो ड्रेस में पोज देती उर्वशी फिल्म को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं, इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उर्वशी को बधाइयां दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला को देख लगने लगे ऋषभ पंत के नारे, स्टेज पर बोलते-बोलते अटकीं एक्ट्रेस


यूजर्स ने उर्वशी का उड़ाया मजाक


हालांकि, कुछ यूजर्स ने उर्वशी रौतेला का नाम ऋषभ पंत से जोड़कर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। इस पोस्ट पर मजे लेते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ऋषभ पंत न सही तो ऋषभ शेट्टी ही सही Lol..'। जबकि एक ने सीधा उनका मजाक उड़ाया और कहा 'कांतारा 2 में तुमको चांस नहीं मिलने वाला।' तो वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया, 'ऋषभ तो ऋषभ है चाहे पंत हो या शेट्टी'।


साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं उर्वशी


खैर, जो भी हो, मगर आपको बता दें, उर्वशी रौतेला को टॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी प्यार मिल रहा है। उन्हें हाल ही मेगास्टार चिरंजीवी की हाई बजट फिल्म 'वाल्टेयर वीराया' में देखा गया था। वो इस फिल्म में एक धमाकेदार डांस नंबर करती दिखाई दी थीं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में 3 मिनट के वीडियो के लिए उर्वशी ने 2 करोड़ फीस चार्ज की थी। वहीं अब उर्वशी राम पोथिनेनी के साथ एक और साउथ की फिल्म में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: रेड साड़ी में उर्वशी रौतेला ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कैप्शन देख लोगों को लगा झटका

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग