scriptफिल्म बाजीराव मस्तानी का नया गाना ‘मल्हारी’ रिलीज | watch: bajirao mastani new song malhari | Patrika News
मनोरंजन

फिल्म बाजीराव मस्तानी का नया गाना ‘मल्हारी’ रिलीज

निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।

Nov 30, 2015 / 02:57 pm

Nidhi Sharma

निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।


इससें पहले इसका एक गाना ‘मल्हारी’ रिलीज किया गया है। जिसमें रणवीर सिंह का यानी पेशवा बाजीराव का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला।


गाने के शुरूवात में दमदार डायलॉग के साथ होती है। इस गानें में पेशवा बाजीराव युद्ध में विजय मिलने का जश्न मनाते नजर आ रहे है।


रणवीर के फैंस उनका ये रूप देखकर हैरान जरूर होंगे। रणवीर की इस गाने में एनर्जी काबिले तारीफ है। इस गाने का कोरियोग्राफर गणेश आचार्य है।

ranveer singh

अब तक इस फिल्म के तीन गाने और ट्रेलर को देखकर ये ही लगता है कि अगले महीने बाजीराव मस्तानी को टक्कर देने के लिए फिल्म दिलवाले को कही बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई को लेकर खासी मेहनत ना करनी पड़ जाए।

ranveer singh

फिलहाल ये तो 18 दिसंबर को तय हो पाएगा। बता दें इस गाने को लॉन्च करवाने के लिए प्रिंयका चोपड़ा अमेरिका से भारत आईं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में है।

देखें गाना:



Home / Entertainment / फिल्म बाजीराव मस्तानी का नया गाना ‘मल्हारी’ रिलीज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो