scriptकड़ी सुरक्षा में हुई बकरीद की नमाज, देश में अमन-चैन की दुआ, देखें वीडियो | Bakrid 2019 Namaz in Edgah etah in tight security latest news | Patrika News
एटा

कड़ी सुरक्षा में हुई बकरीद की नमाज, देश में अमन-चैन की दुआ, देखें वीडियो

-शहर के कोने-कोने में पुलिसकर्मी तैनात रहे
-अधिकारियों ने भी पेश की ईद की मुबारकबाद

एटाAug 12, 2019 / 10:57 am

Amit Sharma

namaz in etah

namaz in etah

एटा। बकरीद (Bakrid 2019) के मौके पर पुरानी ईदगाह (Idgah) पर हजारों मुस्लिम (Muslim) भाइयों ने ईद की नमाज अदा की। देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। सुबह से ही मुस्लिम भाई तैयार होकर नमाज स्थल पर पहुंच गए। ठीक 8 बजे नमाज शुरू होते ही नमाजियों ने अल्लाह के सजदे में अपना सर झुकाते हुए अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था। पूरे शहर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजामात किये गए। शहर के कोने-कोने में पुलिस कर्मियों की तैनाती थी। नमाज से पूर्व नगरपालिका कर्मियों ने नमाज स्थल पर सफाई का विशेष ख्याल रखा। इस मौके पर जिलाधिकारी (DM) सुखलाल भारती और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) स्वप्निल ममगाई ने सभी को बकरीद की मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि ईद के साथ आज सावन का आखिरी सोमवार भी है। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कहीं कोई समस्या नहीं है।

Home / Etah / कड़ी सुरक्षा में हुई बकरीद की नमाज, देश में अमन-चैन की दुआ, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो