मामला जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव गोपालपुर का है। दुरबीन सिंह एक सप्ताह से अचानक लापता चल रहा था। परिजनों ने छानबीन की लेकिन उसका कोई पता ना चल सका। किसी ग्रामीण को गांव के पास एक नदी में बदबू सी लगी। शव होने जैसा लगने पर ग्रामीणों ने नदी में देखना शुरू किया। पानी और गंदगी के बीच बदबूयुक्त शव को देखकर आँखे खुली की खुली रह गईं। सेंगर नदी के किनारे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
हत्यारोपी की बहन से अवैध संबंध
आपको बता दें कि अभियुक्त अवधेश की बहन से मृतक दुरबीन सिंह के काफी समय से अवैध थे। उसे क्या पता था कि प्यार की खातिर किसी दिन अपनी जान भी गंवानी पड़ेगी, वो भी ऐसी भयानक मौत। ये हत्या का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नदी में युवक का शव मिलने के बाद मृतक के पिता रामचंद्र ने प्रेमिका के परिवार के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। जांच में जुटी पुलिस ने दो नामजद आरोपियों चन्द्रशेखर और अवधेश को गिरफ्तार कर लिया।