इन नेताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भेजे इस्तीफे में पार्टी नेताओं से रीति-नीतियों से मेल न खाना प्रमुख कारण बताया है। हालांकि इस मामले में जिलाध्यक्ष महेश चंद का कहना कुछ और ही है। जिलाध्यक्ष ने इन नेताओं को संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त बताया। दरअसल इन बसपा नेताओं की बैठक जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के आवास पर हुई। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी तहसीलदार सिंह ने की। बैठक में करीब 12 से अधिक पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में पार्टी की गलत एवं दिशाहीन नीतियों के कारण सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक में इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी तहसीलदार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी अनिल कुमार सागर, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, पूर्व मंडल जोन इंचार्ज शिवराज सिंह कश्यप, पूर्व जिला महासचिव विनय दिवाकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष इरसाद अहमद, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष द्वय नवीन बघेल और कईमुद्दीन वारसी, पूर्व जिला प्रभारी भोजराज सिंह और मारहरा विस क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शामिल रहे।