क्या है मामला दरअसल शनिवार को एटा के नुमाइश ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विवाह समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत आसपास के जिलों के 220 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इन जोड़ों में दस मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया।
प्रशासन ने नहीं किया हस्तक्षेप इसी विवाह समारोह में अलीगढ़ के आबिद का भी निकाह होना था। अबिद विवाह समारोह में पहुंचा लेकिन दुल्हन को देखते ही वह फरार हो गया। लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष से बातचीत की तो लड़के के परिजनों ने आबिद को फोन किया लेकिन वह दोबारा वापस आने को तैयार नहीं हुआ। कार्यक्रम में डीएम सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने इस मामले में लड़का पक्ष से बातचीत करना उचित नहीं समझा। आखिरकार थक हार कर दुल्हन के जोड़े में लड़की परिवार वालों के साथ वापस चली गई।