scriptनगर निगम चुनाव से पहले एटा में अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ | illegal arm trade update news in hindi etah | Patrika News
एटा

नगर निगम चुनाव से पहले एटा में अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़

12 तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

एटाSep 13, 2017 / 04:33 pm

Santosh Pandey

factory

illigal factory

एटा। नगर निगम चुनाव से पहले एटा में अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इस घटना को नगर निगम चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका थी कि चुनाव के समय कई जगहों पर यहीं से अवैध हथियार भेजे जाते। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध हथियारों की बरामदगी व अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई हुई। थाना जैथरा पुलिस तथा स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से अवैध देशी असलहे की फैक्टरी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इससे पूरे जिले में हड़कंप मचा रहा।
थानाध्यक्ष जैथरा इन्द्रेशपाल सिंह चेकिंग कर रहे थे उसी समय प्रभारी स्वाट टीम उनि शेरसिंह मय टीम के वांछित अपराधियों की तलाश करते हुए वहां पहुंचे। मुखबिर की सूचना थी कि परौली गांव के एक मकान में कुछ लोग अवैध असलहा बनाने का काम कर रहे हैं। सूचना पर थाना जैथरा पुलिस व स्वाॅट टीम द्वारा संयुक्त छापेमारी के दौरान ग्राम परौली के बाहर की ओर बने मकान की घेराबन्दी कर समय करीब 4.20 बजे मौके से दो अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुये गिरफ्तार किया गया है। जमातलाशी तथा मौके से 12 बने, 4 अधबने व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये।
इनकी हुई गिरफ्तारी

अरविन्द पुत्र रुपराम निवासी परौली थाना जैथरा एटा, मनोज पुत्र रुपराम निवासी उपरोक्त के कब्जे से 10 तमंचे 315 बोर बने हुये, 1 पौना 315 बोर बना हुआ, 1 पौना 12 बोर बना हुआ, 3 तमंचे 315 बोर अधबने, 1 तमंचा 12 बोर अधबना, 5 आरी ब्लेड, 1 हथौड़ी लोहे की, 3 रेती, 4 छेनी, 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 ड्रिल डाई, 1 धोकनी, 1 पाॅच किलो का बाट, 1 आरी मय ब्लेड, 1 शूम्मी लोहे की, 1 सड़ासी लोहे की, 3 स्प्रिंग छोटी-बड़ी, 11 चोबा छोटे-बड़े, 5 बरमा छोटे-बड़े, 1 चूड़ी काटने का यंत्र, 1 शूम्मा 12 बोर बनाने का, 3 छोटी-बड़ी एल्यूमिनियम की पत्ती, 1 शिकंजा (बाक), 15 टुकड़े पीतल के छोटे-बड़े, 1 कमानी लोहे की, 2 रोड वर्गाकार छोटी-बडी 2 बैरल लोहे की बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी एटा अखिलेश चौरसिया ने पुलिस टीम को 5000 रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Home / Etah / नगर निगम चुनाव से पहले एटा में अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो