एटा

International Yoga Day: एटा में हजारों लोगों ने किया योग, देखें वीडियो

पतंजलि योग समिति के आचार्य वेदव्यास ने कराया योग।

एटाJun 21, 2019 / 11:34 am

धीरेंद्र यादव

International Yoga Day

एटा। दुनिया भर में पांचवां योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने रांची में योग शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर योग किये। देश के लोगों को योग करके निरोग रहने का संदेश दिया। एटा में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने योग किया। जीआईसी मैदान पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों ने योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। पतंजलि योग समिति के आचार्य वेदव्यास के निर्देशन में हजारों लोगों ने योग किया। योग दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और आम जनमानस मौजूद रहा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.