scriptडिप्टी सीएम ने एटा में 654 करोड़ की 233 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास | Keshav Prasad Maurya inaugrates 654 crore projects | Patrika News
एटा

डिप्टी सीएम ने एटा में 654 करोड़ की 233 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र हॉल में जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी उप मुख्यमंत्री हुए सम्मिलित।

एटाSep 28, 2021 / 09:54 pm

Abhishek Gupta

Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने जनपद एटा में 654 करोड़ की 233 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास। इसमें लोक निर्माण विभाग एटा की 18.30 करोड़ की लागत की 21 किलोमीटर लम्बाई की 19 परियोजनाओं, लोक निर्माण विभाग कासगंज की 456.64 करोड़ की लागत की 349 किलोमीटर लम्बाई की 121 परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग लघु सेतु की ०96 लाख की एक परियोजना, कासगंज सेतु निगम की 26.31 करोड की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस तरह 502 करोड़ की 370 किलोमीटर लम्बाई की 145 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग एटा के 53.61 करोड की 45.10 किलोमीटर लम्बाई के 36 कार्यां, लोक निर्माण विभाग कासगंज के 68.77 करोड की 113 किलोमीटर लम्बाई के 51 कार्यां, राज्य सेतु निगम कासगंज के 29.74 करोड़ के एक कार्य का शिलान्यास किया। इस तरह 152 करोड़ की लागत के 158 किलोमीटर लम्बाई के 88 कार्यां का शिलान्यास किया गया। उप मुख्यमंत्री ने एटा भ्रमण के दौरान कुल 654.34 करोड़ की लागत की 529.08 किलोमीटर लम्बाई की 233 परियोजनाआें का लोकार्पण/ शिलान्यास किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि एटा लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत एटा, कासगंज क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की 233 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया जा रहा है। अलीगढ़-रामघाट मार्ग को भी कल्याण सिंह बाबूजी के नाम से जोड़ा जाएगा। देश में मोदी जी के नेतृत्व में बहुत बदलाव हुआ है। आज प्रदेश में हर क्षेत्र में परिवर्तन है। सड़क, विद्युत, गरीबों के उत्थान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों का लाभान्वित किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति के तहत कार्य किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास मे कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में बिना भेदभाव के व्यापक स्तर पर काम चल रहा है। मोदी सरकार को किसानों की सच्ची हितैशी सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसान भाईयों को 9 किश्तो मे धनराशि बिना किसी भेदभाव के प्रेषित की जा चुकी है।

Home / Etah / डिप्टी सीएम ने एटा में 654 करोड़ की 233 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो