scriptअवैध संबंधों में हुई नव विवाहिता की हत्या, हैरान करने वाला खुलासा | Married woman Brutal Murder in Extra Marital Affair Crime news | Patrika News
एटा

अवैध संबंधों में हुई नव विवाहिता की हत्या, हैरान करने वाला खुलासा

बताया जा रहा है कि हत्यारोपी के मृतका के साथ अवैध संबध थे और घटना वाले दिन भी हत्यारोपी ने फोन कर पहले मृतका को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया।

एटाMar 02, 2019 / 07:56 pm

अमित शर्मा

Rape

अवैध संबंधों में हुई नव विवाहिता की हत्या, हैरान करने वाला खुलासा

एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव में चार दिन पूर्व हुए ‘ब्लाइंड मर्डर केस’ का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके प्रेमी और जीजा ने ही की थी। हत्या के बाद शव को खेत में फेंककर फरार हो गये थे। घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए इलाका पुलिस के साथ-साथ स्वाट टीम को भी लगाया था।
क्या है मामला

बताया जा रहा है कि हत्यारोपी के मृतका के साथ अवैध संबध थे और घटना वाले दिन भी हत्यारोपी ने फोन कर पहले मृतका को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया और उसके बाद हत्यारोपी प्रेमी और जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मृतका के विरोध करने पर जीजा-साले ने नाक मुंह बंद कर दिया जिससे मृतका की मौत दम घुटने से हो गयी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया।
ये पूरा मामला थाना मिरहची के एक गांव का है। चार दिन पूर्व नव विवाहिता का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा जा रही थी। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय मनोरमा (काल्पनिक नाम) की इटावा के में रहने वाले रमेश (काल्पनिक) से दो वर्ष पूर्व ही शादी हुयी थी, लेकिन पति से कुछ अनबन होने के चलते महिला पिछले आठ माह से अपने मायके में ही रह रही थी।
फोन कर बुलाया

बीती 26 फरवरी को महिला के माता पिता एक शादी समारोह में अलीगढ़ गये हुए थे और महिला अपनी दादी के साथ घर पर अकेली थी। देर रात्रि उसके मोबाइल पर आये फोन के बाद मृतका का शव नग्न अवस्था में घर से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाये गये।
पुलिस के हत्थे चढ़े

पुलिस के मुताबित मृतका के गांव के ही युवक से प्रेम संबध थे और घटना वाले दिन भी युवक अपने जीजा के साथ गांव पहुंचा और देर रात्रि फोन कर गांव के बाहर बुलाया जहॉं दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर विरोध करने पर दोनों ने नाक मुंह बंद कर दिया जिससे दम घुटने से विवाहिता की मौत हो गयी थी। वहीं अभियुक्तों की निशांदेही पर पुलिस ने मृतका के कपड़े, चप्पल और उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

Home / Etah / अवैध संबंधों में हुई नव विवाहिता की हत्या, हैरान करने वाला खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो