scriptशादी के 22 दिन बाद फांसी के फंदे पर लटकी मिली, आखिर क्यों? देखें वीडियो | Newly married woman suicide dowry case latest news in hindi | Patrika News
एटा

शादी के 22 दिन बाद फांसी के फंदे पर लटकी मिली, आखिर क्यों? देखें वीडियो

परिजनों ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

एटाMay 04, 2019 / 11:24 am

अमित शर्मा

Suicide

शादी के 22 दिन बाद फांसी के फंदे पर लटकी मिली, आखिर क्यों? देखें वीडियो

एटा। थाना राजा का रामपुर के कछपुरा मोहल्ले में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। 22 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। मृतका के परिजनों ने दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गये। मृतका के परिजनों ने शव को फंदे से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी।
दहेज के लिए हत्या का आरोप
कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी मंगली प्रसाद ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री सावित्री की राजा के रामपुर के कछपुरा निवासी संदेश से 11 अप्रैल, 2019 को धूमधाम से शादी की थी। मृतका के भाई सुरेश कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही सावित्री को दहेज में सोने की जंजीर और एक लाख रुपये की खातिर ससुरालीजन परेशान कर रहे थे। तीन दिन पूर्व ही नवविवाहिता अपने मायके से विदा होकर अपनी ससुराल आई थी। सुबह उसका शव फांसी से लटका मिला। नवविवाहिता की मौत के बाद सभी ससुरालीजन मौके से फरार हो गये।
क्या कहा पुलिस ने
अपर पुलिस अधीक्षक एटा संजय कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पति, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Home / Etah / शादी के 22 दिन बाद फांसी के फंदे पर लटकी मिली, आखिर क्यों? देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो