script10 घंटे से फायरिंग कर रहा फौजी, पुलिस घर में घुसी तो सबको मार डालने की धमकी | Retired armyman15 people hostage and firing latest eta crime news | Patrika News
एटा

10 घंटे से फायरिंग कर रहा फौजी, पुलिस घर में घुसी तो सबको मार डालने की धमकी

आगरा रोड स्थित यादव नगर मोहल्ला की गली नंबर चार के एक घर में पुलिस लगातार फायरिंग कर रहा है।

एटाJan 15, 2018 / 11:06 pm

Bhanu Pratap

एटा पुलिस

एटा पुलिस

एटा। आगरा रोड स्थित यादव नगर मोहल्ला की गली नंबर चार में पुलिस का पाला पड़ा है पूर्व फौजी अवधेश यादव से। पुलिस उसके सामने असहाय बनी हुई है। करीब 10 घंटे हो गए हैं। पूर्व फौजी लगातार फायरिंग कर रहा है। फायरिंग होने के चलते पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। हां, आसपास के मकानों पर पुलिस के जवान तैनात हैं। पूर्व फौजी अपने रिश्तेदारों की भी नहीं सुन रहा है। वह चाहता क्या है, यह भी नहीं बता रहा है। उसने मकान मालिक, किराएदार और अपने घर वालों को बंधक बना रखा है। धमकी दे रहा है कि अगर पुलिस ने अंदर प्रवेश किया तो सबको मार डालेगा।
क्या है मामला

सेना से रिटायर होने के बाद अवधेश यादव दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। दिल्ली में जिस मकान में किराये पर रहता था, वहां रविवार को उसने ऊधम मचाया। मकान में रहने वाले लोगों को धमकी दी और अंदर बंद कर दिया। इतना ही नहीं, फायरिंग भी की। मकान मालिक ने इस बात की सूचना एटा में फौजी के पिता को दी। घर वाले फौजी को दिल्ली से जैसे-तैसे लेकर आए। सोमवार को वह एटा तो आ गया, लेकिन गुस्से में था। दोपहर में गली के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर दहशत फैल गई। भीड़ जमा हो गई। इस पर फौजी घर के अंदर घुस गया और अंदर से बंद कर दिया। फायरिंग करने लगे। घर में मौजूद लोग डर गए और खुद को कमरों में बंद कर लिया। कोई बाहर निकलने का प्रयास करता तो फायरिंग कर देता।
रिश्तेदारों की बात भी नहीं मान रहा

पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची। अंदर घुसने का कोई रास्ता नहीं है। मुख्य द्वार से ही अंदर प्रवेश किया जा सकता है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर ब्रजेश कुमार ¨पुलिस उपाधीक्षक शहर वरुण कुमार समेत कई थानों का फोर्स डेरा डाले हुए है। कोतवाल पंकज मिश्रा का कहना है कि सब लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने पूर्व फौजी अवधेश यादव के रिश्तेदारों को बुला लिया है। वे भी बात करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। धमकी दे रहा है कि पुलिस घर में घुसी तो सबको मार डालेगा। वह घर में मौजूद लोगों की पिटाई भी कर रहा है। उसके पास हथियार है, इसलिए कोई कुछ नहीं बोल पा रहा है। मकान मालिक का बेटा सुधीर स्कूल से लौटा, लेकिन घर में नहीं घुस पा रहा है। पुलिस है कि कुछ भी नहीं कर पा रही है।

Home / Etah / 10 घंटे से फायरिंग कर रहा फौजी, पुलिस घर में घुसी तो सबको मार डालने की धमकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो