scriptभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा नेता आजम खान पर साधा निशाना, कहा पूरे देश में ऐसा उल्टी खोपड़ी का नेता नहीं देखा | UP BJP Chief Mahendra Nath Pandey statement on SP Leader Azam Khan | Patrika News
एटा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा नेता आजम खान पर साधा निशाना, कहा पूरे देश में ऐसा उल्टी खोपड़ी का नेता नहीं देखा

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे जनता को संबोधित किया।

एटाNov 25, 2017 / 12:38 pm

suchita mishra

Mahendra nath pandey

Mahendra nath pandey

एटा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे जनपद एटा पहुंचे। वहां उन्होंने जिले के नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी शालिनी गुप्ता व जनपद के सभी चेयरमैन प्रत्याशी व वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों के पक्ष में मेहता एटा के पार्क में जनसभा को संबोधित किया। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने बारी बारी से गिनाया, साथ ही सपा नेता आजम खान पर निशाना साधा।
पूरी दुनिया ने मोदी सरकार का लोहा माना
जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि देश की आंतरिक समस्याओं के साथ साथ, देश की सीमाओं की रक्षा के साथ साथ, दुनियाभर में भारत की हैसियत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया है। पूरी दुनिया ने उनका लोहा माना है। वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जहां तमाम राज्यों की सरकारें घोटालों में लिप्त थी, जहां लोग परिवारवाद की राजनीति करते थे, वहां नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का कोई जवाब नहीं है। दोनों का कोई परिवार नहीं है। उनका परिवार देश की और उत्तर प्रदेश की जनता है।
बसपा और सपा पर साधा निशाना
वहीं इस बीच उन्होंने बसपा और सपा पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मायावती के राज्य में खुशहाली थी ही नहीं। वहीं सपा के राज्य में विशेष वर्ग का खयाल रखा जाता था। इस बीच उन्होंने आजम खान का नाम लिए बगैर कहा कि बचा कुचा काम सपा ने एक ऐसे मंत्री को नगर विकास का काम सौंपकर पूरा कर दिया, जो उल्टी खोपड़ी का था। उन्होंने कहा कि मैंने सपा के नगर विकास मंत्री के जैसा उल्टी खोपड़ी का नेता पूरे देश मे नहीं देखा। पूरे प्रदेश में ऐसा कोई नगरपालिका या नगर पंचायत के अध्यक्ष नहीं, जिसको इन्होंने बेवजह परेशान नहीं किया हो। इस बीच उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी शालिनी गुप्ता व जनपद के सभी चेयरमैन प्रत्याशी व वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने हाफिज शहीद को रिहा करने के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान ने दोरंगी नीति अपनायी है। भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार इसकी कड़ी निंदा और कड़ा विरोध करती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो