scriptप्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने साथ ले गया ग्राम पंचायत सचिव, किया दुष्कर्म | woman raped by gram panchayat secretary to get benefit PM House Scheme | Patrika News
एटा

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने साथ ले गया ग्राम पंचायत सचिव, किया दुष्कर्म

 
एटा के थाना रिजोर का मामला। ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ महिला के पति ने रेप का मामला दर्ज कराया है।

एटाMay 17, 2019 / 10:53 am

suchita mishra

Police hide case, Attempted rape of ANM

Police hide case, Attempted rape of ANM

एटा। थाना रिजोर में महिला ने ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला के पति का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव अनिल कुमार ने उसके घर आकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की बात कहते हुए उनकी पत्नी को साथ चलने के लिए कहा। इस पर पत्नी तैयार हो गई और उनके साथ बाइक पर बैठकर चली गई। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव महिला को एक कॉलेज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला जब घर पहुंची तब उसने पति का आपबीती बतायी। इसके बाद महिला के पति ने थाना रिजोर में ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। शिकायत के बाद सीओ सकीट देव आनंद ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन सभी ने इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार कर दिया। वहीं सचिव के अनुसार जिस दिन की घटना बतायी जा रही है उस दिन वो अलीगढ़ में था। सीओ देव आनंद का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Home / Etah / प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने साथ ले गया ग्राम पंचायत सचिव, किया दुष्कर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो